IND vs AUS: BGT का पहला मैच आज, कब और कहां देखें LIVE; जानें सबकुछ

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज का इंतजार दोनों टीमों के प्रशंसकों को रहता है। 2018 से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीती थी, लेकिन पिछले दो दौरों पर वह कंगारू टीम पर हावी रही है।
IND vs Aus: BGT का पहला मैच आज, कब और कहां देखें LIVE; जानें सबकुछ
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले मुकाबला 22 नवंबर को खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए इस सीरीज को जीतना जरूरी है। ऐसे में पहला टेस्ट काफी अहम हो सकता है। भारतीय टीम पहले टेस्ट जीतकर अभियान की शुरुआत जीत के साथ करने की कोशिश करेंगे।

वहीं मैच से पहले सबके मन में सवाल होगा की मैच की Live Streaming कहां होगी और मैच कब शुरू होगा। आइए बताते हैं मैच से जुड़े हर सवाल का जवाब।

कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के पर्थ स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कब शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 बजे से शुरू होगा। वहीं टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 7:20 बजे होगा। इस टेस्ट सीरीज से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं LIVE मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।

मैच की LIVE Streaming कहां होगी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देख सकते हैं। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट आप Navbharatlive.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com