-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Illness Increased My Love For Sports Says Devdutt Padikkal
‘बीमारी ने खेल के प्रति लगाव बढ़ाया…’, टेस्ट डेब्यू के बाद बोले देवदत्त पडिक्कल
- Written By: मृणाल पाठक

देवदत्त पडिक्कल (PIC Credit: BCCI X)
धर्मशाला: पिछले दो साल से भी अधिक समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन इन विषम परिस्थितियों ने उनका खेल के प्रति लगाव बढ़ा दिया और आखिर में वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में पदार्पण करने में सफल रहे।
पड्डिकल ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन कोविड-19 से संक्रमित होने और पेट संबंधी बीमारी के कारण उनके करियर का ग्राफ आगे नहीं बढ़ पाया। इन चुनौतियों से पार पाने के बाद पड्डिकल ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगना शुरू कर दिया जिसका परिणाम यह निकला कि उन्हें भारत की टेस्ट टीम में जगह मिल गई। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने शुक्रवार को यहां 65 रन की लाजवाब पारी खेली जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है।
पड्डिकल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आप जो भी काम करते हो उसमें सफलता के लिए अनुशासन होना बेहद जरूरी है। फिर चाहे वह अभ्यास हो या दैनिक जीवन की आदतें या फिर भोजन। मैंने अनुशासित रहने का प्रयास किया और यही मेरा मुख्य लक्ष्य था।” उन्होंने कहा,‘‘बीमारी के दौरान मैं बहुत कुछ नहीं कर सका लेकिन फिर भी मैं चाहता था कि मैं अन्य क्षेत्रों में पीछे ना रहूं। मैंने खुद पर काम जारी रखा फिर चाहे वह मानसिक हो या फिर छोटी -छोटी चीजें।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
पड्डिकल ने जब पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद वापसी की तो उनका खेल अधिक निखर गया था। इसके अलावा उन्होंने अपने खेल में कुछ तकनीकी बदलाव भी किए। उन्होंने कहा,‘‘तकनीकी तौर पर मैंने कुछ बदलाव किए लेकिन मानसिक तौर पर भी मैंने बदलाव किए। मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि मैं खेल का पूरा लुत्फ उठाऊं। पिछले दो वर्षों में मैंने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली और तब मुझे एहसास हुआ कि इस खेल से मेरा कितना गहरा लगाव है और मुझे इसकी कितनी कमी खल रही है।” रजत पाटीदार के चोटिल होने के कारण पड्डिकल को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिल गया।
पड्डिकल ने कहा,‘‘मुझे पिछली रात संदेश मिला था कि मैं खेल सकता हूं। मैं नर्वस था। यह मुश्किल रात थी लेकिन इसके साथ ही आप इसका आनंद भी लेते हो। आपको इसी दिन का इंतजार रहता है।” अपनी पारी में 10 चौके लगाने के बारे में पड्डिकल ने कहा,‘‘ मैंने प्रत्येक चौके का पूरा आनंद लिया लेकिन पहले चौके का मैंने भरपूर आनंद उठाया क्योंकि यह टेस्ट क्रिकेट में मेरा पहला रन था।”
(एजेंसी)
Illness increased my love for sports says devdutt padikkal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMनासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














