-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- If We Face England We Will Get The Benefit Of Playing In County Cricket Cheteshwar Pujara
इंग्लैंड का सामना करेंगे तो काउंटी क्रिकेट में खेलने का फायदा मिलेगा: पुजारा
- Written By: काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में सफलता के बाद एजबस्टन टेस्ट (Edgbaston Test) के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कहा है कि जुलाई में इंग्लैंड (England) के खिलाफ भारत जब एकमात्र टेस्ट के लिए उतरेगा तो उन्हें ससेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलने का फायदा मिलेगा।
चौंतीस साल के पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ससेक्स की ओर से डिवीजन दो के पांच मैच में दो दोहरे शतक और दो शतक की मदद से 720 रन बनाए जिसके बाद चयनकर्ताओं ने पिछले साल हुई टेस्ट श्रृंखला के बचे हुए ‘पांचवें’ टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह दी।
पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए चुना गया और हाल में काउंटी में मेरे प्रदर्शन पर गौर किया गया।” उन्होंने कहा, ‘‘काउंटी मुकाबलों के दौरान क्रीज पर समय बिताने के बाद मेरा मानना है कि मुझे इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में इसका फायदा मिलेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने कहा, ‘‘हमेशा की तरह दौरे से पहले अच्छी तैयारी और ट्रेनिंग को लेकर उत्सुक हूं तथा उम्मीद करता हूं कि भारतीय टीम में योगदान देना जारी रखूंगा।” भारतीय टीम में कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल स्थगित किया गया पांचवां टेस्ट बर्मिंघम में एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा। पिछले कुछ समय में खराब फॉर्म के कारण पुजारा को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन ससेक्स की ओर से शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टीम में वापसी की।
पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने डर्बीशर के खिलाफ नाबाद 201 रन बनाने के बाद वोरसेस्टरशर के खिलाफ 109 रन की पारी खेली । उन्होंने इसके बाद डरहम और मिडिलसेक्स के खिलाफ क्रमश: 203 और नाबाद 170 की पारी खेली। रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए पुजारा ने मुंबई के खिलाफ 91 जबकि गोवा के खिलाफ नाबाद 64 रन बनाए। पुजारा ने भारत की ओर से 95 टेस्ट में 43.87 की औसत से 6713 रन बनाए हैं। (एजेंसी)
If we face england we will get the benefit of playing in county cricket cheteshwar pujara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














