अगर आसमानी 'अटैक' से हुआ मैच रद्द, तो सेमीफाइनल या फाइनल में इस नए रूल से आएगा परिणाम

india vs zimbabwe
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 अब अपने आखिरी दौर की राह पकड़ चुका है। अब तक हुए निर्धारित मुकाबलों में कुछ मैच धड़कनें रोक देने वाली थीं, कुछ परफॉरेंस के नजरिए से जानदार, कुछ बड़े उलटफेर करने वाली भिड़ंत, तो कुछेक मैच आसमानी अटैक, यानी बारिश की वजह से भी प्रभावित हुए। कुछ मैच अधूरे रहे या पूरे नहीं खेले जा सके और मैच के लिए टीमों के बीच प्वाइंट्स शेयर करने पड़े।

इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सेमीफाइन और फाइनल मैचों के लिए एक नए नियम का इस्तेमाल हो सकता है। होने जा रहा है। गौरतलब है कि कोई भी मैच यदि  बारिश की वजह से रुकता है, तो मैच के रिज़ल के लिए दोनों टीमों का 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। यदि पहली टीम 5 ओवर की बल्लेबाज़ी कर लेती है, और बारिश की वजह से दूसरी टीम 4.5 ओवर ही खेल पाती है, तो ऐसे मामलों में मैच रद्द माना जाएगा और और दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट दिया जाएगा। 

लेकिन, ICC T20 World Cup, Semifinal और Final Match में यह नियम बदल जाएगा। अगर बारिश से मैच प्रभावित होता है, तो ऐसी हालत में रिज़ल्ट के लिए दस ओवर खेलना जरूरी होगा। 

यानी, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के 10 ओवर खेलने के बाद  यदि बारिश, या खराब मौसम की वजह से टारगेट को चेज़ कर रही टीम यदि जरूरी 10 ओवर नहीं खेल पाती है, तो 'reserve day' के दिन खेल जारी रहेगा। ऐसी हालत में खेल वहीं से शुरू होगा, जहां पिछले दिन अंतिम गेंद फेंकी गयी थी। यानी, एक बात साफ़ है कि उस गेंद से मैच फिर खेले जाएगा। मैच पहले ओवर से नहीं खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com