- Hindi News »
- Sports »
- If Kkr Lose Today Mi Will Reach The Playoffs Know The Full Equation
आज KKR हारा तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगा MI, जानिए पूरा समीकरण
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-विनय कुमार
IPL 2021 के ताज़ा सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने एक बार फिर सबको हैरान करते हुए खेल दिखाना शुरू कर दिया है। एक समय था जब Mumbai Indians का प्लेऑफ में पहुंच सकना कठिन नजर आ रहा था। लेकिन, इस ताज़ा सीजन क 51वें मुकाबले में हिटमैन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की पलटन ने राजस्थान राॅयल्स (Rajasthan Royals) को 8 विकेट से धूल चटाई और प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल कर दिया है।
कल रात खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स से मिले 91 रनों के मामूली टारगेट को मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 8.2 ओवर में हासिल कर अपना झंडा गाड़ दिया। इस ताज़ा जीत के अब MI साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर पहुंच गया है। यही नहीं, अब IPL 2021 के Play-off में जाने की संभावनाएं भी मजबूत हो गई हैं। आइए जानें –
सम्बंधित ख़बरें
प्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम
IPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
IPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ हारा तो ‘मुंबई इंडियंस’ पहुंचेगी प्लेऑफ में
ताज़ा स्थिति के हिसाब से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) प्लेऑफ में जाती नज़र आ रही है। KKR के खेले अब तक के 13 मैचों में 6जीत के साथ 12 प्वाइंट्स हैं, लेकिन उसकी रन रेट MI से बढ़िया है। अब KKR को MI से टक्कर मिली है। MI चाहेगा कि KKR अपना आज का मुक़ाबला हार जाए, वहीं KKR चाह रहा है कि MI को अगले मुकाबले में शिकस्त मिले। अब इस सीजन में दोनों टीमों का एक-एक लीग मैच बचा है। अब KKR अपना अंतिम लीग मैच 7 अक्टूबर को RR के खिलाफ खेलेगी।
अगर RR उस मैच को जीत जाती है, तो फिर MI को SRH के खिलाफ अपना मैच जीतना होगा, जो 8 अक्तूबर को खेला जाएगा। इस मैच में अगर मुंबई इंडियंस (MI) की टीम जीत जाती है तो वह 14 प्वाइंट्स के साथ IPL 2021 के प्लेऑफ में पहुंच जाएगा। अगर ‘मुंबई इंडियंस’ हार जाती है, तो Net Run Rate के आधार पर KKR आगे जाएगा। अब तक खेले मैचों में ‘मुंबई इंडियंस’ का नेट रन रेट -0.048 है, जबकि ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) के पास +0.294 की नेट रन रेट है।
‘पंजाब किंग्स’ और ‘राजस्थान रॉयल्स’ लगभग बाहर
वहीं ‘पंजाब किंग्स’ (Punjab Kings PBKS) और ‘राजस्थान राॅयल्स’ (Rajasthan Royals RR) की हालत पतली है, दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दाैड़ से बाहर होती नजर आ रही हैं। ये दोनों टीमें भी 13-13 मैच खेल चुकी हैं और दोनों 5 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10-10 लेकर निचले दो पायदानों पर हैं। अब अगर ये टीमें अपने अंतिम मुकाबले जीतते भी हैं, तब भी इनके 12 प्वाइंट्स ही होंगे। और खराब नेट रन रेट की वजह से ये टीमें प्लेऑफ़ में नहीं जा पाएंगी। लेकिन, ‘मुंबई इंडियंस’ (MI) और ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ (KKR) में से एक टीम प्लेऑफ में ज़रूर जाती नजर आ रही है।
IPL 2021 के Points Table का ताज़ा हाल
1- Delhi Capitals : (13 मैच, 10 जीत, 3 हार, 20 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +5.526)
2- Chennai Super Kings : (13 मैच, 9 जीत, 4 हार, 18 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +0.739)
3- Royal Challengers Bengaluru: (12 मैच, 8 जीत, 4 हार, 16 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.157)
4- Kolkata Knight Riders: (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 प्वाइंट्स, नेट रन रेट +0.294)
5- Mumbai Indians : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 12 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.048)
6- Punjab Kings : (13 मैच, 6 जीत, 7 हार, 10 प्वाइंट्स, नेट रन रेट – 0.241)
7- Rajasthan Royals : (13 मैच, 5 जीत, 8 हार, 10 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.737)
8- Sunrisers Hyderabad : (12 मैच, 2 जीत, 10 हार, 4 प्वाइंट्स, नेट रन रेट -0.475)
If kkr lose today mi will reach the playoffs know the full equation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लंदन की सड़कों पर साड़ी पहनकर आम बेचती दिखी भारतीय महिला, वीडियो वायरल
May 12, 2026 | 11:15 AMपालघर की मशहूर डॉ. ऋजुता दुबे को सुश्रुतरत्न से सम्मानित किया, आयुर्वेद और महिला स्वास्थ्य के लिए दिया योगदान
May 12, 2026 | 11:15 AMMP Transfer Policy 2026: अब प्रभारी मंत्रियों की हरी झंडी के बिना नहीं हिलेंगे जिला स्तर के कर्मचारी
May 12, 2026 | 11:13 AMप्लेऑफ से बाहर हो सकती है पंजाब किंग्स, शानदार शुरुआत के बाद लगा ग्रहण, क्वालीफाई करने के लिए करना होगा ये काम
May 12, 2026 | 11:12 AMपीएम मोदी की अपील पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का तंज, खुद विदेश जा रहे हैं और…
May 12, 2026 | 11:10 AMअर्थव्यवस्था अंदर से खोखली, युद्ध तो बस बहाना; राज ठाकरे ने खोला पीएम मोदी की अपील का ‘कच्चा चिट्ठा’
May 12, 2026 | 11:10 AMCM बनते ही एक्शन मोड में आए Thalapathy Vijay, मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश
May 12, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM













