-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Icc Test Bowler Ranking R Ashwin On Top Jasprit Bumrah On 4th Position
टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार अश्विन, चौथे पायदान पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह
- Written By: मृणाल पाठक

अश्विन और जसप्रित बुमराह (PIC Credit: Social Media)
दुबई: भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ओर से जारी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग (ICC Test Bowler Ranking) में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि हमवतन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में भारत की 28 रन की हार के दौरान अश्विन ने मैच में छह विकेट झटके थे। उनके नाम 853 रेटिंग अंक हैं। तेज गेंदबाज बुमराह ने भी इस मैच में छह विकेट चटकाये थे जिससे वह चौथे स्थान पर पहुंच गये। गेंदबाजी तालिका में शीर्ष 10 में तीसरे भारतीय बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा है, जो छठे नंबर पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा शीर्ष पर हैं।
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1752604304652034129
हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के जो रूट चौथे स्थान पर पहुंच गये है। वह अगर गेंद से अच्छा प्रदर्शन जारी रखने में सफल रहे तो इस सूची में शीर्ष तीन स्थान पर काबिज खिलाड़ियों (जडेजा, अश्विन और शाकिब अल हसन) को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले रूट ने हैदराबाद टेस्ट में पांच विकेट चटकाये थे। उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी का आगाज भी किया था।
अक्षर पटेल इस सूची में छठे स्थान पर खिसक गये हैं। दिग्गज भारतीय विराट कोहली छठे स्थान के साथ शीर्ष 10 बल्लेबाजों में अकेले भारतीय हैं। भारत के खिलाफ दूसरी पारी में 196 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओली पोप 20 स्थान की सुधार के साथ 15वें पायदान पर पहुंच गये हैं। पोप के इंग्लैंड टीम के साथी बेन डकेट भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे हैं। भारत के खिलाफ 35 और 47 रन की पारी खेलने के बाद पांच पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर पहुंच गये।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Rankings: शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, नंबर-2 पर पहुंचे; ईशान किशन को भी बड़ा फायदा
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद दो स्थान के सुधार के साथ आठवें स्थान पर आ गये है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी अपनी रैंकिंग सुधारने में सफल रहे। केमार रोच दो पायदान ऊपर 17वें, अल्जारी जोसेफ चार पायदान ऊपर 33वें और गाबा में मैन ऑफ द मैच रहे शमरा जोसेफ 42 पायदान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहुंच गए। (एजेंसी)
Icc test bowler ranking r ashwin on top jasprit bumrah on 4th position
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
Jun 27, 2026 | 08:19 AMभंडारा जिले में आकाशीय बिजली का कहर, पवनी और तुमसर में दो किसानों की दर्दनाक मौत, दो अन्य व्यक्ति गंभीर झुलसे
Jun 27, 2026 | 08:18 AM27 जून का इतिहास: आज ही के दिन लिया गया था तीन मूर्ति भवन को संग्रहालय बनाने का फैसला
Jun 27, 2026 | 08:18 AMमुंबई में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, दिल्ली कंट्रोल रूम में आए फोन कॉल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Jun 27, 2026 | 07:59 AMचंद्रपुर के मोरवा में बनेगा मॉडर्न एयरपोर्ट, सरकार ने रनवे विस्तार और जमीन अधिग्रहण पर दिया भरोसा
Jun 27, 2026 | 07:59 AMनवभारत संपादकीय: शादी के कार्ड पर जन्मतिथि अनिवार्य? क्या इससे रुक पाएंगे बाल विवाह
Jun 27, 2026 | 07:59 AMकलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
Jun 27, 2026 | 07:55 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














