ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

icc-t20-world-cup-2022 australia-vs-new-zealand-super-12-sydney-cricket-ground
Published on: 
Updated on: 

सिडनी: गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के अपने शुरूआती मैच में न्यूजीलैंड (Australia vs New Zealand ) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, एश्टन एगर, केन रिचर्डसन और कैमरून ग्रीन को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल को जगह नहीं मिली है। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com