अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी का कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेकर बनाया खास रिकॉर्ड

Fazalhaq Farooqi delivered the best spell by an Afghan pacer in the World Cup today against Sri Lanka.
विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ अफगानी तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने टीम के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्पैल डाला. (PIC Credit X)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) में आज अफगानिस्तान और श्रीलंका (AFG vs SL) के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला पुणे के मैदान पर जारी है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जहां अफगानी गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाज़ों पर जमकर प्रहार किया। इस दौरान अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने वर्ल्ड कप में अपनी टीम के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए फजलहक फारूकी ने कमाल कर दिया। उन्होंने 10 ओवर में 34 रन देकर श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जो कि वर्ल्ड कप के इतिहास में यह किसी भी अफगान गेंदबाज का दूसरा सबसे शानदार फिगर है। 

https://twitter.com/ICC/status/1718987629470101897

इस लिस्ट में सबसे ऊपर अफगानिस्तान के सबसे सीनियर प्लेयर मोहम्मद नबी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका के ही खिलाफ 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। नबी के अलावा शापूर जादरान ने वर्ल्ड कप 2015 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 38 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे। 

मुकाबले की बात करें तो, टॉस हारकर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान को यह मैच जीतने के लिए निर्धारित 50 ओवर में 242 रन बनाने होंगे। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा पथुम निसांका ने 46 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 39 और सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया। जबकि अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारुकी ने चार विकेट झटके, वहीं मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले। अजमतुल्लाह और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।  

Navbharat Live
navbharatlive.com