-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Harry Brooks Century Sunrisers Hyderabad Beat Kkr By 23 Runs
हैरी ब्रुक का शतक, सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 23 रन से हराया
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo: IPL (Twitter)
कोलकाता. इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के पहले शतक और कप्तान ऐडन मार्कराम के अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर 23 रन से जीत दर्ज की। ब्रुक के नाबाद 100 और मार्कराम के 50 रन से सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट पर 228 रन का विराट स्कोर खड़ा किया। ब्रुक ने 55 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के जड़े।
कप्तान नीतिश राणा की 75 रन और पिछले मैच में पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की नाबाद 58 रन (31 गेंद, चार चौके, चार छक्के) की पारी के बावजूद केकेआर की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने क्षेत्ररक्षण के दौरान कैच के कई मौके गंवाये, वर्ना केकेआर की टीम इस स्कोर तक नहीं पहुंची होती। उसके लिए मार्को यानसेन और मंयक मार्कंडेय ने दो दो विकेट हासिल किये।
राणा (41 गेंद, पांच चौके, छह छक्के) ने छठे ओवर में उमरान मलिक (दो ओवर में 36 रन देकर एक विकेट) की गेंदों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने इस ओवर में चार चौके और दो छक्कों से 28 रन जुटाये जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन था। केकेआर ने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल सके। भुवनेश्वर कुमार का यह ओवर मेडन रहा। फिर यानसेन ने चौथे ओवर में केकेआर को दोहरे झटके दे दिए।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
‘यह जीत मजबूत इरादे और मेहनत का नतीजा’, स्वीडन को 5-1 से रौंदने के बाद बोले नीदरलैंड्स के कप्तान वैन डाइक
W T20 World Cup से पाकिस्तान बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने छीना भारत से नंबर-1 ताज, पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
Harry Brook set the stage on fire 🔥 with his stunning 💯* & bagged the Player of the Match award as @SunRisers beat #KKR 👏 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/odv5HZvk4p#TATAIPL | #KKRvSRH pic.twitter.com/ZtxyFIIUAC — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2023
यानसेन ने अपने दूसरे ओवर में वेंकटेश अय्यर (10 रन) को आउट करने के बाद अगली गेंद पर सुनील नारायण को खाता भी नहीं खोलने दिया। सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन ने पांचवें ओवर में टी नटराजन पर एक चौका और एक छक्का जड़ा। फिर राणा ने मलिक के पहले ओवर में 28 रन बनाये।
जगदीशन (36 रन) को मार्कंडेय ने अपना शिकार बनाया जिससे उनकी और कप्तान के बीच 29 गेंद में 62 रन की साझेदारी भी टूट गयी। आंद्र रसेल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण गेंदबाजी के दौरान अपना तीसरा ओवर पूरा नहीं कर पाये थे लेकिन वह बल्लेबाजी करने उतरे, हालांकि छह गेंद खेलकर मार्कंडेय की गेंद पर आउट हो गये।
राणा की 41 गेंद की पारी का अंत 17वें ओवर में नटराजन ने किया। इससे कप्तान और रिंकू के बीच 39 गेंद में 69 रन की साझेदारी समाप्त हुई। इससे पहले ब्रुक ने पहले तीन ओवर में चार चौके और दो छक्के जड़कर आईपीएल में स्टाइल से आगमन किया जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने सत्र में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, वह पहले तीन मैचों में केवल 29 रन ही बना सके थे। लेकिन उन्होंने आखिरकार लय हासिल की। ब्रुक ने 45 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और 32 गेंद में 50 रन पर पहुंचे।
लेग स्पिनर सूयश शर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनके कैच करने का आसान मौका गंवा दिया था। ब्रुक जब 61 रन पर थे, तब उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट के फैसले को बदलवाया। उन्होंने न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज के इसी ओवर में पांच चौके जड़े। ब्रुक ने अंतिम ओवर में उमेश यादव पर एक रन लेकर अपना सैकड़ा पूरा किया। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद केकेआर के क्षेत्ररक्षण ने उसे निराश किया क्योंकि केकेआर के कप्तान ऐडन मार्कराम ने भी 26 गेंद में 50 रन की पारी खेली। ब्रुक और मार्कराम ने मिलकर 47 गेंद में 72 रन जोड़े।
मार्कराम के आउट होने के बाद बायें हाथ के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (32 रन, 17 गेंद) ने ब्रुक का बखूबी साथ निभाया। इन दोनों ने 33 गेंद में 72 रन जोड़कर केकेआर की मुश्किल बढ़ायी। हेनरिक क्लासेन ने छह गेंद में नाबाद 16 रन की उपयोगी पारी खेली। सुनील नारायण (चार ओवर में 28 रन) और आंद्रे रसेल (2.1 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट) को छोड़कर केकेआर का कोई भी गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सका। रसेल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। दिन पूरी तरह से ब्रुक के नाम रहा जिन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग में बल्ले से सफलता का यहां दोहराव किया।
उन्होंने इस लीग में आठ पारियों में 264 रन बनाये थे। ब्रुक ने टेस्ट में 10 पारियों में चार शतक और तीन अर्धशतकों से 809 रन बनाये हैं। ब्रुक ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन जुटाये, पर स्पिनरों के खिलाफ उन्हें थोड़ी परेशानी हुई। उन्होंने उमेश यादव और फर्ग्यूसन के शुरुआती ओवरों में 14-14 रन बनाये। तीन ओवर में जब स्कोर बिना विकेट गंवाये 43 रन था, तब सुनील नारायण ने चौथे ओवर में कसी गेंदबाजी की जिसके बाद रसेल ने दोहरे झटके दे दिए।
इस सत्र में पहली बार गेंदबाजी कर रहे जमैका के इस गेंदबाज ने मयंक अग्रवाल (09 रन) को आउट किया लेकिन इसके बाद उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वह ओवर खत्म करने में सफल रहे और उन्होंने फॉर्म में चल रहे राहुल त्रिपाठी को ओवर की अंतिम गेंद पर आउट कर दिया। फिर ब्रुक और मार्कराम ने समझदारी से बल्लेबाजी की विशेषकर नारायण के खिलाफ। कप्तान ने ब्रुक को पूरा सहयोग दिया, इन दोनों ने महज 47 गेंद में 72 रन की मनोरंजक साझेदारी निभायी। (एजेंसी)
Harry brooks century sunrisers hyderabad beat kkr by 23 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मरे हुए लोगों के नाम पर करोड़ों की जमीन का खेल! शिंदे सेना के बड़े नेता पर गंभीर FIR, सियासी हड़कंप
Jun 21, 2026 | 03:54 PMNEET Re Exam 2026: छात्रों ने जताई बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- अब परीक्षा दोबारा रद्द नहीं होनी चाहिए
Jun 21, 2026 | 03:53 PMजीतू पटवारी के वेयरहाउस में संजय नगायच का औचक निरीक्षण; नोटिस देने की चेतावनी- देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 03:52 PMआजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग ने भेजा नोटिस; 23 जून को होगी सुनवाई
Jun 21, 2026 | 03:50 PMसूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
Jun 21, 2026 | 03:50 PM‘टाइगर अभी जिंदा है’: आढलराव पाटिल का शिरूर सांसद पर तीखा हमला, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत
Jun 21, 2026 | 03:47 PMNagpur Station Alert: नागपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ा चोरों का आतंक, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल
Jun 21, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














