ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में चोटिल इंगलिस की जगह ग्रीन शामिल

cameron green
File photo
Published on: 
Updated on: 

सिडनी: आक्रामक हरफनमौला कैमरन ग्रीन को ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस की जगह शामिल किया गया है। इंगलिस (27 साल) को न्यू साउथ वेल्स क्लब में गोल्फ खेलते हुए एक दुर्घटना में हाथ में चोट लग गयी थी।  

आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप 2022 की इवेंट तकनीकी समिति ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में जोश इंगलिस की जगह कैमरन ग्रीन को शामिल करने को मंजूरी दे दी।'' इसमें कहा गया, ‘‘सात टी20 खेल चुके ग्रीन को इंगलिस के दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद चुना गया।” मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया  अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।  

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने कहा, ‘‘उसकी (जोश) की हथेली पर चोट से बल्ला पकड़ने में परेशानी होगी और अगर वह विकेटकीपिंग करता है तो इसमें भी असर पड़ेगा।'' ग्रीन ने भारत में टी20 श्रृंखला में दो अर्धशतक समेत 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com