– विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 में शनिवार, 29 अक्टूबर को SRL vs NZL मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने सिडनी के मैदान में तहलका मचा दिया। उन्होंने इस मैच में सिर्फ 61 गेंदों में सेंचुरी ठोक दी और T20 Cricket World Cup के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।
T20 World Cup का इतिहास बताता है कि ग्लेन फिलिप्स वर्ल्ड कप में सेंचुरी ठोकने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। और, समूची दुनिया के 10वें बल्लेबाज भी। गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) की T20 इंटरनेशनल में यह दूसरी सेंचुरी है। ग्लेन श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में तक़दीर वाले रहे। क्योंकि, मैच के दौरान फिलिप्स का 2 कैच श्रीलंका के खिलाड़ियों से छूट गया और ग्लेन इतिहास रच गए।
आपको याद दिला दें कि T20 World Cup में ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) से पहले न्यूजीलैंड की तरफ से मैक्कुलम (McCullum) ने ICC T20 World Cup, 2012 में सेंचुरी लगाई थी। आज शनिवार, 29 अक्टूबर को खेले गए मैच में सबसे पहले ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) का कैच उस वक्त पथुम निसंका (Pathum Nisanka) से छूटा, जब ग्लेन 12 रन पर खेल रहे थे। और, दूसरी बार 45 रन पर एक कैच और श्रीलंका से छूटा। उसके बाद जो हुआ, वह न्यूज़ीलैड और ग्लेन फिलिप्स के लिए स्वर्णिम इतिहास बन गया।
एक बात आपको और याद दिला दें कि इस ताज़ा T20 World Cup, 2022 में सेंचुरी लगाने वाले ग्लेन फिलिप्स दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका के रिले रोसौव ने सेंचुरी ठोकी है। गौरतलब है की आज के मैच में ग्लेन फिलिप्स ने 61 गेंदों में तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 10 चौके और 4 छक्कों किम्मादाद से सेंचुरी पूरी की और 64 गेंदों में 104 रन के स्कोर पर आउट हुए।
ग्लेन फिलिप्स (Glen Philips) की जबरदस्त सेंचुरी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था और श्रीलंका को जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन, टारगेट चेज़ करने मैदान में उतरी श्रीलंका की समूची टीम ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) और टिम साउदी (Tim Southee) की खतरनाक तेज़ बोलिंग के सामने 102 रन पर ढेर हो गई।