Hockey World Cup के फाइनल में Germany और Belgium के बीच होगी भिड़ंत

फाइनल मैच 29 जनवरी की शाम 7 बजे आरंभ होगा। और, ब्रॉन्ज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच इसी दिन शाम 4.30 बजे मैच खेला जाएगा। 
Germany and Belgium will clash in the final of the Hockey World Cup
Updated on

हॉकी वर्ल्ड कप, 2023 के पहले सेमीफाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया। और, इसी दिन खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में बेल्जियम ने नीदरलैंड्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब बेल्जियम बनाम जर्मनी (Belgium vs Germany FIH Men's Hockey World Cup Final Match, 2023 India, Bhuvaneshwar) फाइनल मैच 29 जनवरी को भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। और, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स ब्रॉन्ज मेडल के लिए एक और मुकाबला करेंगे।

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम 4.30 बजे भुवनेश्वर के कलिंग अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए FIH Men's Hockey World Cup, 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को (Australia vs Germany, 2023) 4-3 से हरा दिया और खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई कर गई। जबकि, इसी दिन शाम 7 बजे खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में   बेल्जियम और नीदरलैंड्स के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच 2-2 गोल से बराबरी पर खत्म हुआ। जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम 3-2 से बाज़ी मार ले गई और फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मैच 29 जनवरी की शाम 7 बजे आरंभ होगा। और, ब्रॉन्ज मेडल के लिए ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स के बीच इसी दिन शाम 4.30 बजे मैच खेला जाएगा।

FIH Men's Hockey World Cup, 2023 के मैचों का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के चैनल और मोबाइल फोन पर Disney+hotstar ऐप पर स्ट्रीमिंग की जाएगी।

Germany vs Belgium Hockey World Cup, 2023 Final 

दोनों देशों की टीम 

बेल्जियम (Belgium)

लोइक वैन डोरेन, आर्थर वैन डोरेन, विंसेंट वनश, जॉन-जॉन डोहमेन, फ्लोरेंट वैन ऑबेल, टॉम बून, सेबेस्टियन डॉकियर, सेड्रिक चार्लीयर, गौथियर बोकार्ड, निकोलस डी केर्पेल, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स, फेलिक्स डेनेयर (सी), साइमन गौगनार्ड, आर्थर डी स्लोवर, लोइक लुपर्ट, एंटोनी किना, विक्टर वैग्नेज़, टैंगी कोसिन्स।

रिज़र्व खिलाड़ी: मैक्सिम वैन ओस्ट, थिबॉए स्टॉकब्रोक्स

कोच: मिशेल वैन डेन ह्यूवेल

जर्मनी (Germany)

अलेक्जेंडर स्टैडलर, मथियास मुलर, मैट ग्रामबश, लुकास विंडफेडर, निकलास वेलन, टॉम ग्रामबश, टियो हिनरिक्स, गोंजालो पिलाट, क्रिस्टोफर रुहर, जस्टस वीगैंड, मार्को मिल्टकाउ, मार्टिन ज़्विकर, हेंस मुलर, तैमूर ओरुज़, थिस प्रिंज़, मोरित्ज़ ट्रॉम्पर्ट्ज़, मोरिट्ज़ लुडविग , जीन डेनबर्ग।

रिज़र्व खिलाड़ी:  बॉसरहॉफ, पॉल-फिलिप

कोच: आंद्रे हेनिंग

-विनय कुमार

Navbharat Live
navbharatlive.com