

विनय कुमार
वर्ल्ड कप में भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का जलवा खूब नज़र आने की संभावना है। कई क्रिक्रेटपंडितों के अलावा ICC ने भी इस बात की संभावना व्यक्त की है। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका के पूर्व खतरनाक सीमर ने भी कहा है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ऑस्ट्रेलिया की तेज और उछाल भरी पिचों पर बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।
डेल स्टेन के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ICC T20 World Cup, 2022 में टीम इंडिया की तरफ से महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। हाल ही में भारत के दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेले गई द्विपक्षीय सीरीज में लगातार 3 हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वर्ल्ड कप की तैयारी में वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (India vs West Australia) प्रैक्टिस मैच में सूर्यकुमार ने 35 गेंदों में 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी इस मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
डेल स्टेन ने Star Sports से एक ख़ास बातचीत में कहा, "वे (Suryakumar Yadav) ग्राउंड की चारों ओर शॉट मारने में माहिर खिलाड़ी है, जो मुझे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की याद दिलाता है। वे इंडिया के एबी डिविलियर्स हो सकते हैं। फिलहाल वे जैसे फ़ॉर्म में हैं, उसे देखकर यकीनन कह सकते हैं कि वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup, 2022) में उन पर नजरें टिकी होंगी।"
उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां सूर्यकुमार यादव के खेल के अनुकूल हैं। इस वजह से वे वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। वे ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो गेंद की तेजी का उपयोग करना जानते हैं। पर्थ, मेलबर्न और वहां के सभी ग्राउंड में कुछ एक्स्ट्रा गति तेजी होगी। इसलिए आप उसका उपयोग कर सकते हैं। आप उसे फाइन लेग, lविकेट के पीछे खेल सकते हैं और सीधे शॉट भी लगा सकते हैं. सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) बैक फुट के भी जानदार बल्लेबाज़ हैं। यही नहीं, उनके बैकफुट कवर ड्राइव बेहतरीन होते हैं। वे बड़ी कुशलता से फ्रंट फुट पर भी कवर ड्राइव खेलते हैं। यही वजह है कि वे ऑलराउंड प्लेयर हैं और ऑस्ट्रेलिया की विकेट ऐसी बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होंगे।"
गौरतलब है कि टीम इंडिया 17 अक्टूबर को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी और उसके बाद इस वर्ल्ड का सबसे विस्फोटक और रोमांचक मुकाबला खेलने टीम इंडिया मैदान में 23 अक्टूबर को उतरेगी। मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा।