फीफा महिला विश्व कप: Ary Borges की हैट्रिक से ब्राजील ने पनामा को 4-0 से हराया

FIFA Women's World Cup 2023, Brazil Beat Panama
Photo: FIFA
Published on
Updated on

एडीलेड. एरी बोर्गेस (Ary Borges) की हैट्रिक से ब्राजील (Brazil) ने फीफा महिला विश्व कप (FIFA Women's World Cup 2023) में सोमवार को पनामा (Panama) को 4-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। बोर्गेस ने एडीलेड के हिंडमार्श स्टेडियम में पहले हाफ में दो गोल दागने के बाद दूसरे हाफ के 70वें मिनट में अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की।

ब्राजील के लिए एक अन्य गोल बिया जानेरेटो ने किया। इस जीत से ब्राजील ग्रुप एफ में शीर्ष पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही पनामा की टीम के पास 2007 की उपविजेता टीम के हमलों, विशेषकर बोर्गेस का कोई जवाब नहीं था।

https://twitter.com/FIFAWWC/status/1683461491826253824

ब्राजील की दिग्गज मार्ता दूसरे हाफ में अपने छठे विश्व कप में मैदान पर उतरीं। इस 37 साल की फारवर्ड के नाम महिला विश्व कप में सर्वाधिक 17 गोल का रिकॉर्ड है। (एजेंसी) 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com