

नई दिल्ली: सिडनी में शनिवार को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को शनिवार को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ ही इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई वहीं, ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना चूर-चूर हो गया। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 142 रन बनाए वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड के टीम ने 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया। टीम के लिए बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स ने मैच विनिंग पारी खेली।
https://twitter.com/ICC/status/1588856320865849344
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत दमदार रही। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने बेहतरीन ओपनिंग की। इस दौरान बटलर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 28 रन बनाए। जबकि, हेल्स ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए। उनकी इस पारी में 7 चौके और एक छक्का शामिल रहा। जिसके बाद क्रीज पर आए हैरी ब्रूक्स और लियाम विलिंगस्टन कुछ खास नहीं कर पाए और 4-4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, मोईन अली भी 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सैम कर्रन भी 6 रन बनाकर ड्रेसिंग रूम में जाकर बैठ गए।
पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवरों में 8 विकेट के खोकर 141 रन बनाए। लंका की और से पथुम निसंका ने अच्छी शुरुआत की उन्होंने 45 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। निसंका की इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। लेकिन इनके बाद कोई भी खिलाड़ी मैदान में नहीं टीक सका। कुसल मेंडिस 14 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। भानुका राजपक्षे ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, कप्तान शनाका भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने 26 रन देकर 3 विकेट झटके। बेन स्टोक्स ने 3 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट अपने पीला में डाला। क्रिस वोक्स, सैम करन और आदिल राशिद ने एक-एक विकेट लिया।