पाकिस्तान का घमंड हुआ चूर-चूर, इंग्लैंड दूसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन; 5 विकेट से जीता मुकाबला

England team t20 world cup 2022 champion
File Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड (England T20 World Cup 2022 Winner) ने शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने पाकिस्तान (ENG vs PAK) को 5 विकेट से मात देकर विश्व कप अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में महज़ 137 रन बनाए थे। 138 रनों का लक्ष्य इंग्लिश टीम ने आसानी भेद दिया और खिताब अपने नाम कर लिया। 

https://twitter.com/ICC/status/1591757458145304576

इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। क्योंकि, इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान टीम काफी मुश्किलों में नजर आई थी। पाकिस्तान टीम का टॉप आर्डर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पूरी तरह तहस-नहस कर दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान केवल 137 रन ही बना पाया था। 

पाक के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए, जबकि कप्तान बाबर आजम ने 32 रन बनाए। हालांकि, पाकिस्तान की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि रिजवान अपना विकेट जल्द ही गंवा बैठे थे। इंग्लैंड के लिए सैम करन (Sam Curran) ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट झटके थे, जबकि आदिल राशिद (Adil Rashid) ने चार ओवर में एक मेडन से 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।  

वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पहले ओवर में ही अफरीदी ने हेल्स का विकेट निकाल।  जिसके बाद कप्तान बटलर भी ज़्यादा कमाल नहीं कर पाए और केवल 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ बना ही ली थी, लेकिन बेन स्टोक्स ने उन्हें गलत साबित किया और बेहतरीन पारी खेलकर अपने टीम को जीत दिलाई। 

बेन स्टोक्स ने इस फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा और आखिरी तक क्रीज पर डटे रहे। बेन स्टोक्स के टी20 करियर में यह उनका पहले अर्धशतक भी था। इस मुकाबले में पाकिस्तान की ओर से हरिस रउफ ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट हासिल किए। जबकि अफरीदी, शादाब और वसीम के खाते में एक-एक विकेट आए।     

Navbharat Live
navbharatlive.com