खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने जीता टॉस, पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित

PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG Final Match) के बीच खिताबी जंग हो रही है। यह मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है, जहां जिस टीम ने जीत दर्ज की वह बन जाएगी टी20 विश्व कप की विजेता। ऐसे में यह मैच दोनों ही टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 

https://twitter.com/ICC/status/1591693498654158849

पाकिस्तान और इंग्लैंड ने इस फाइनल मैच के लिए टीमों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब बात करें दोनों टीमों की तो, पाकिस्तान और इंग्लैंड दोनों ही काफी संघर्ष करके फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। एक तरफ जहां ग्रुप-1 में बारिश की वजह से काफी मैच रद्द हुए, जिसका असर इंग्लैंड पर भी पड़ा था। हालांकि, टीम ने शानदार कमबैक किया और अपना रनरेट स्ट्रांग करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटवाया। 

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने तो इस टूर्नामेंट में अपनी जान लगा दी। क्योंकि, एक समय ऐसा था, जब पाकिस्तान सुपर-12 से ही बाहर होने के कगार पर थी। हालांकि, किस्मत का साथ और खिलाड़ियों की मेहनत से टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। जहां, न्यूजीलैंड को मात देकर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बनाई। 

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (w), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।

Navbharat Live
navbharatlive.com