England vs Pakistan Test Series के पहले मैच से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, यह खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा पहला मैच, जानिए असली वजह

Eng vs Pak Test Series
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच (England vs Pakistan Test Series, 2022 England on Pakistan Tour) 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच गुरुवार, 1 दिसंबर से होगा। 17 साल बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में होगा। लेकिन, पहले मैच से ठीक पहले इंग्लैंड को तगड़ा झटका मिला है। इंग्लैंड के खतरनाक फास्ट बोलर मार्क वुड (Mark Wood) इंजरी की वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।  

मार्क वुड की इंजरी से इंग्लैंड को हुआ टेंशन

England टेस्ट टीम के चीफ कोच ब्रेंडन मैक्कलम (Brendon McCullum Coach Team England) अपने बयान में कहा कि मार्क वुड (Mark Wood) अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। इस वजह से वे इस सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि हिप इंजरी की वजह से वे ICC T20 World Cup, 2022 Australia में भी नहीं खेल पाए थे। उम्मीद थी कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वे पूरी तरह फिट हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहिंभुआ। जिसका टीम इंग्लैंड को टेंशन है।

आपको याद दिला दें कि पूरी तरह फिट नहीं होने की वजह से पाकिस्तान पहुंचने के बाद भी मार्क वुड (Mark Wood) प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं थे। इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes Captain Team England) को उम्मीद है कि सीरीज के अंतिम 2 टेस्ट मैचों में मार्क वुड खेलेंगे।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम करीब 17 साल बाद पाकिस्तान के दौरे पर टेस्ट सीरीज (Pakistan vs England Test Series, 2022 England on Pakistan Tour) खेलेगी। आपको याद दिला दें कि T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की T20I Team पाकिस्तान के दौरे पर गई थी और दोनों देशों के बीच 7 मैचों की T20I Series (Pakistan vs England T20I Series, 2022) खेली गई थी। जिसमें इंग्लैंड ने सीरीज को अपने नाम किया था।