

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) शुरू हो चुका है और इस समय टीमें वार्म-अप खेल रही है। लेकिन, इसी बीच इंग्लैंड को बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, इंग्लैंड के शानदार गेंदबाज रीस टोपले चोट (Reece Topley Injured) की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनका इस टूर्नामेंट में न खेलना इंग्लिश टीम (England Team) के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। क्योंकि, इस समय वह अपने शानदार फॉर्म में थे।
रीस टोपले इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए प्रैक्टिस मैच से पहले चोटिल हो गए थे। मैच से पहले बाउंड्री लाइन पर उनका पैर कट गया, जिससे उनके टखने में गंभीर चोट आई। फील्डिंग ड्रिल के दौरान उनका टखना मुड़ गया था। इसी वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों ने गेंदबाजी की लेकिन रीस टॉपले ने चोट के कारण मैच में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन, अब खबर है कि चोट की वजह से वह पूरे टूर्नामेंट (Reece Topley ruled out of the T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1582621491375796224
वहीं इंग्लैंड की ओर से अभी तक रीस टोपले के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि, टाइमल मिल्स या रिचर्ड ग्लीसन को उनकी जगह टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिल सकता है।
बता दें कि, रीस टोपले ने इस साल भारत के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे वनडे में सिर्फ 46 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। जिसके बदौलत इंग्लैंड को 100 रन से बड़ी जीत मिली थी। यह इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। इससे पहले, पॉल कॉलिंगवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ 6/31 गेंदबाजी प्रदर्शन था।