-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Davis Cup 2024 Have Not Come Here To Roam Tennis Indian Davis Cup Captain Zeeshan
‘यहां घूमने नहीं, अच्छा टेनिस खेलने आए हैं’, पाकिस्तानी पत्रकार को भारतीय कप्तान की दो टूक
- Written By: मृणाल पाठक

जीशान अली (PIC Credit: Social media)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान दौरे पर गयी भारत के डेविस कप टीम (Davis Cup 2024) के कप्तान जीशान अली (Zeeshan Ali) को शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कई अटपटे और हैरानी भरे सवालों का सामना करना पड़ा जिसमें ‘क्रिकेट सहित अन्य भारतीय टीमें पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा क्यों नहीं करतीं’ और ‘पाकिस्तान में शॉपिंग (खरीदारी और सैर-सपाटा) के अनुभव’ के बारे में पूछना शामिल रहा।
लगभग 60 साल बाद डेविड का मुकाबले के लिए पाकिस्तान गयी भारतीय टीम दरअसल अब तक अपने होटल से बाहर कड़ी सुरक्षा में सिर्फ इस्लामाबाद खेल परिसर में अभ्यास के लिए ही आयी है। जीशान ने हालांकि रणनीतिक तरीके से इन सवालों का जवाब दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम को संक्षिप्त दौरे पर कहीं बाहर जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने हालांकि इस दौरे पर टीम के मकसद के बारे में ज्यादा करते हुए कहा कि टीम यहां अच्छा टेनिस खेलने आयी है।
‘शॉपिंग’ के बारे में पूछे जाने पर जीशान ने कहा, ‘‘हम कहीं बाहर नहीं गए हैं. मुझे उम्मीद है कि कुछ समय के लिए बाहर जाने की व्यवस्था की जा सकती है।” भारतीय कोच एवं कप्तान की भूमिका निभा रहे इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ खेल के लिहाज से हमारा यहां आना इस क्षेत्र में टेनिस के लिए बहुत अच्छा होगा। अगर अधिक बच्चे इस खेल को अपनाएंगे तो इससे टेनिस को फायदा होगा और यही हमारा मुख्य इरादा है।”
सम्बंधित ख़बरें
जीशान ने कहा, ‘‘अगर हम दोस्ती बढ़ाने और टेनिस के खेल की लोकप्रियता बढ़ाने में किसी भी तरह से मदद कर सकें, तो हमने अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे।” भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान ने स्वीकार किया कि एआईटी (अखिल भारतीय टेनिस महासंघ) द्वारा व्यक्त की गई सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान टेनिस महासंघ (पीटीएफ) ने उन्हें अब तक सीमित तरीके से जो आतिथ्य सत्कार दिया है वह शानदार है। भारत के शीर्ष एक एकल खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने भी यही भावना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि यहां लोगों ने खुल कर हमारा स्वागत किया होगा। लेकिन दुर्भाग्य से, हम बाहर नहीं जा सकते। हम यहां टेनिस खेलने के लिए हैं। रामकुमार इस टाई के शुरुआती एकल में शनिवार को ऐसाम-उल-हक कुरेशी से भिड़ेंगे। इस मामले में की भांबरी अपने सहयोगी से सहमत थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह पहले दिन से ही बहुत अच्छा रहा है। हर कोई हमारी मदद के लिए तैयार है।
जीशान ने कहा कि अगर वे बाहर नहीं जा सकते हैं तो भी वह निराश नहीं होंगे क्योंकि वह और उनकी टीम यहां घूमने के लिए नहीं बल्कि देश के लिए अपना काम करने आये है। पाकिस्तान में हालांकि गर्मजोशी से हमारा स्वागत हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ पाकिस्तान आने पर फैसला वहां के लोगों (भारत सरकार) को लेना होता है। हमारा काम टेनिस खेलना है। हमें इसकी मंजूरी मिली गयी, इसलिये हम यहां है।
जीशान को तब और आश्चर्य हुआ जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि पाकिस्तान में सुरक्षा कोई मुद्दा है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए यहां आना है।उनसे यह भी पूछा गया कि दोनों देशों के बीच सभी खेलों में द्विपक्षीय श्रृंखलाएं क्यों नहीं होती हैं।
स्थानीय पत्रकार अपनी धरती पर भारतीय टीम को देखने के लिए काफी उत्साहित थे, क्योंकि उनमें से कई पिछले साल आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए भारत दौरे पर नहीं आ सके थे।” पीटीएफ के एक अधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा और मीडियाकर्मियों से अपने सवालों को केवल डेविस कप मुकाबले तक सीमित रखने के लिए कहना पड़ा।
(एजेंसी)
Davis cup 2024 have not come here to roam tennis indian davis cup captain zeeshan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMलाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














