भारत की मुख्य सिंगिंग परफॅार्मेंस मशहूर सिंगर-कंपोजर शंकर महादेवन ने दी। उन्होंने अपने बेटों, सिद्धार्थ महादेवन और शिवम महादेवन के साथ मिलकर जबरदस्त प्रस्तुति दी और 'सुनो गौर से दुनिया वालों', 'ऐ वतन', 'लहरा दो' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसे मशहूर देशभक्ति और स्पोर्ट्स एंथम गाए। उनके साथ स्टेज पर मशहूर गुजराती प्लेबैक सिंगर भूमि त्रिवेदी भी शामिल हुईं, जिन्होंने गुजरात 2030 गेम्स का होस्ट राज्य को खास ट्रिब्यूट देते हुए गाना गाया।(सोर्स- सोशल मीडिया)