-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zimbabwe Fined For Slow Over Rate In Third T20i Against Afghanistan After Lose The Series
ZIM vs AFG: जिम्बाब्वे का गरीबी में आटा गिला… पहले सीरीज गंवाई अब लगा जुर्माना
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने चार विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने पटलवार करते हुए 50 रनों से मुकाबले को जीत लिया। बीते दिन खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने 3 विकेट से मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा। वहीं स्लो ओवर रेट के कारण जिम्बाब्वे पर फाइन लगाया गया है। मैदानी अंपायर इकोनो चाबी और फोर्स्टर मुटिज़वा, तीसरे अंपायर पर्सीवल सिज़ारा और चौथे अंपायर लैंग्टन रुसेरे ने मिलकर स्लो ओवर के लिए जिम्बाब्वे के कप्तान को दोषी ठहराया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने स्लो ओवर रेट में दोषी पाए जाने की सजा मंजूर कर ली है। सिकंदर रजा पर आईसीसी अनुच्छेद 2.22 के तहत आरोप लगाया गया था। तय समय पर ओवर नहीं फेंके जाने पर खिलाड़ियों पर प्रति ओवर 5 प्रतिशत का जुर्माना लगाया जाता है। यह मैच फीस से काटा जाता है।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
जिम्बाब्वे इस समय अफगानिस्तान की मेजबानी कर रहा है। जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैच, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच सीरीज खेला जाएगा। जिसमें टी20 सीरीज खेला जा चुका है। 17 दिसंबर से वनडे का मुकाबला शुरू होगा। वहीं 26 दिसंबर से टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
मैच का हाल
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाए। जिसमें मारुमानी ने 6, ब्रायन बेनेट ने 31, डिओन मायर्स ने 13, वेस्ली मधेवेरे ने 21, वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 17, ताशिंगा मुसेकीवा ने 12 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने 2, मुजीब उर रहमान ने 2, ओमरजई ने 2 और राशिद खान ने 4 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर ली। अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने 15, ओमरजई ने 34, गुलबदीन नाईब ने 22, मोहम्मद नबी ने 24 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। जिम्बाब्वे के लिए नगारवा ने 1, ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने 2, ट्रेवर ग्वांडू ने 2, सिकंदर रजा ने 2 विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं नवीन-उल-हक ने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब अपने नाम किया।
Zimbabwe fined for slow over rate in third t20i against afghanistan after lose the series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
Jul 08, 2026 | 08:04 AMएक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














