Zimbabwe ने Ireland को हराया, Sikander Raza ने खेली T20 World Cup में इतने रनों की विस्फोटक पारी

Sikander Raza
Photo@ZimCricketv
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 के क्वालीफाई राउंड के चौथे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को (ZIM vs IRE) 31 रन से हरा दिया। 

आज खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 174 रन बनाए थे और आयरलैंड को जीत के लिए 20 ओवर में 175 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य को चेज़ करने मैदान में उतरी आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 143 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्लेबाज़ सिकंदर रज़ा (Sikander Raza) ने 48 गेंदों में 5 शानदार चौके और 5 जानदार छक्कों की मदद से 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली। गेंदबाज़ी में जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजराबानी (Blessing Muzarabani) ने 4 ओवर की गेंदबाज़ी में 23 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

दोनों देशों की प्लेइंग इलेवन

ज़िम्बाब्वे

रेजिस चकाबवा (Regis Chakabva Wicket-keeper), क्रेग एर्विन (Craig Irwin Captain), वेस्ले मधेवेरे, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी बेंचब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे।

आयरलैंड

एंड्रयू बालबर्नी (Andrew Balbirnie Captain), पॉल स्टर्लिंग, लोर्कन टकर (Lorcan Tucker Wicket-keeper), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, सिमी सिंह, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिलबेंचस्टीफन डोहेनी, कॉनर ओल्फर्ट, ग्राहम ह्यूम, फिओन हैंड।

Navbharat Live
navbharatlive.com