- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zim Vs Afg Zimbabwe Won First T20 Match By 4 Wickets Against Afghanistan
जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 4 विकेटों से रौंदा
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्पोर्टस डेस्क : जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। अफगानिस्तान की टीम टी20 फॉर्मेट में कई दिग्गज टीमों को धूल चटा चुकी है। ऐसे में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। हालांकि इससे पहले जिम्बाब्वे को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए पहले टी 20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। गुरबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। वहीं अटल ने 3 रन बनाए। उसके बाद हजरतुल्लाह जजई ने 20 और मोहम्मद ईशाक ने 1 रन बनाए।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
पांच विकेट जल्दी खो देने के बाद अफगानिस्तान के लिए करीम जन्नत ने धैर्य से खेलते हुए नाबाद 54 रन बनाए। उनका साथ मोहम्मद नबी ने दिया। नबी ने 44 रन बनाए। वहीं अजमतुल्लाह उमरजई ने 13 रनों का योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगरवा ने 3 विकेट चटकाए। मुजरबानी ने 1, वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 1 विकेट चटकाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए जीत हासिल कर ली। जिम्बाब्वे के लिए शानदार ब्रायन बेनेट 49 रन बनाए। उसके अलावा मेयर्स ने 32, बर्ल ने 10 और ताशिंगा मुसेकीवा 16 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। जिम्बाब्वे ने इस लक्ष्य की प्राप्ति 20 ओवर में 6 विकेट खोकर की। अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए नवीन उल हक ने 3, राशिद खान ने 1 और नबी ने 1 विकेट चटकाए।
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहले मैच जीतकर जिम्बाब्वे ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Zim vs afg zimbabwe won first t20 match by 4 wickets against afghanistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














