-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Zim Vs Afg Test Afghanistan Not A Single Wicket Fell Whole Day Rahmat And Shahidi Made Record Partnership
अफगानिस्तान ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, 2019 के बाद किया बड़ा कारनामा; जिम्बाब्वे में पहली बार हुआ ऐसा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जिम्बाब्वे ने इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 586 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन के खेल में कोई विकेट गिरने नहीं दिया और 2 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए।

अफगानिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रनों की बारिश हो रही है। जिम्बाब्वे ने इस टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 586 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया। वहीं अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने तीसरे दिन के खेल में कोई विकेट गिरने नहीं दिया और 2 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाए।
रहमत शाह और हशमतुल्लाह शाहिदी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां एक भी विकेट नहीं गिरने दिया। रहमत शाह 231 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह अफगानिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रखने वाले शाहिदी 141 रन पर खेल रहे हैं और अपने दूसरे दोहरे शतक की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।
𝐎𝐧𝐞 𝐟𝐨𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐑𝐞𝐜𝐨𝐫𝐝 𝐁𝐨𝐨𝐤𝐬! 📚@RahmatShah_08 and @Hashmat_50's 361* runs partnership is the highest stand for any wicket in test cricket for Afghanistan. 🙌🤝#AfghanAtalan | #ZIMvAFG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/147KCA5xW4 — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) December 28, 2024
इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए अभी तक 361 रन जोड़ लिए हैं जो अफगानिस्तान की तरफ से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। रहमत दोहरा शतक पूरा करने वाले अफगानिस्तान के केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 416 गेंद का सामना करके 23 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। शाहिदी की 276 गेंद की पारी में 16 चौके शामिल हैं।। अफगानिस्तान अब जिम्बाब्वे से 161 रन पीछे है जिसने अपनी पहली पारी में 586 रन बनाए थे।
यह टेस्ट क्रिकेट में 26वां अवसर है जबकि किसी मैच में पूरे दिन एक भी विकेट नहीं गिरा। पिछली बार ऐसा 2019 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैच में हुआ था। जिम्बाब्वे में पहली बार ऐसा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs AFG Test: जिम्बाब्वे टीम के लिए ऐतिहासिक रहा ये मैच, 12 साल बाद घर पर जीता टेस्ट मुकाबला
ZIM vs AFG: राशिद के सत्ते से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दी मात, पहली पारी में मिली थी बढ़त पर दूसरी पारी में हुए फुस्स
जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, रन देखकर उड़े अफगानिस्तान के होश; एक साथ बने कई रिकॉर्ड्स
हरारे में लहराया अफगानी झंडा, गजनफर के पंजे से अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को वनडे सीरीज में दी मात
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
23 साल बाद जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने लगाया है शतक
इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। जिम्बाब्वे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीसरी बार हुआ है। सबसे पहले 1995 में पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ग्रांट फ्लावर, एंडी फ्लावर और गाय व्हिटल ने एक ही मैच में शतक लगाया था। इसके बाद साल 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ट्रेविस ग्रिपर, एंडी फ्लावर और क्रेग विशार्ट ने भी तीन शतक लगाए थे। अब पूरे 23 साल के बाद जिम्बाब्वे के तीन बल्लेबाजों ने एक ही टेस्ट मैच में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।
Zim vs afg test afghanistan not a single wicket fell whole day rahmat and shahidi made record partnership
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Jul 08, 2026 | 06:10 AMAirtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














