अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों बंद कर दिया था ट्रेनिंग लेना

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे ने अर्जुन तेंदुलकर ने 2022 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच योगराज सिंह के पास ट्रेंनिग लिया है। योगराज सिंह के पास अर्जुन तेंदुलकर ने 12 दिनों तक ही अभ्यास किया।
arjun tendulkar
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे ने अर्जुन तेंदुलकर ने 2022 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच योगराज सिंह के पास ट्रेंनिग लिया है। चंडीगढ़ में अपनी क्रिकेट अकादमी चलाने वाले योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर को अपने शरण में लिया था। योगराज सिंह के पास अर्जुन तेंदुलकर ने केवल 12 दिनों तक ही अभ्यास किया।

इसी दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया। गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन ने बल्ले से साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया। अर्जुन ने रणजी ट्रॉफी में शतक बनाया और उसके बाद अर्जुन को मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया। जिसके बाद अर्जुन ने योगराज सिंह के पास ट्रेनिंग लेना बंद कर दिया।

भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे खेलने वाले योगराज सिंह ने बताया कि अर्जुन ने उनके पास ट्रेनिंग लेना क्यों बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नहीं चाहते थे कि अर्जुन तेंदुलकर का नाम उनके साथ जोड़ा जाए। योगराज ने 'अनफिल्टर्ड बाय समदिश' पर कहा कि सचिन का बेटा। वह 12 दिनों के लिए यहां आता है और शतक बनाता है। जब उनसे डेब्यू पर शतक बनाया और फिर आईपीएल में अनुबंध हासिल किया। उसके बाद वो वापस नहीं आया।

लोगों को डर था कि अर्जुन का नाम योगराज के साथ जोड़ा जाएगा। क्या आप मेरी बात समझ रहे हैं? योगराज ने कहा। लोग नाम-चिपकने से बहुत डरते हैं। मैंने युवी (युवराज) से कहा कि वह सचिन को बुलाए और उससे एक साल के लिए अर्जुन को मुझे देने के लिए कहे। देखें उसके बाद क्या होता है।

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक 17 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 532 रन और 37 विकेट लिए हैं। अर्जुन ने दो सीजन में मुंबई इंडियन के लिए 5 आईपीएल मैच भी खेले हैं। नवंबर 2024 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को 30 लाख रुपये में वापस खरीद लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com