- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yashasvi Jaiswal Praised Rohit Sharma Said We Can Learn Bat According To The Wicket From Him
यशस्वी ने की रोहित शर्मा की तारीफ, बोले- कैप्टन से सीख सकते हैं विकेट और कंडीशन के अनुरूप बल्लेबाजी
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के फैंस की दुनियाभर में कमी नहीं है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को लगता है कि टेस्ट करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की उनकी उम्मीदें कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी पर टिकी हैं और उन्होंने इस अनुभव को बेहद शिक्षाप्रद बताया।

रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरू: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के फैंस की दुनियाभर में कमी नहीं है। उनके टीम के खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लगता है कि टेस्ट करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की उनकी उम्मीदें कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी पर टिकी हैं।
पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण करने वाले जायसवाल ने रोहित के साथ नौ टेस्ट मैच खेले हैं और अपने कप्तान के साथ शीर्ष क्रम में सफल जोड़ी बना चुके हैं तथा कई शतकीय साझेदारियां कर चुके हैं। दलीप ट्रॉफी की पूर्व संध्या पर जायसवाल ने कहा, ‘‘जब भी मैं उनके साथ बल्लेबाजी करने जाता हूं तो यह अविश्वसनीय अनुभव होता है। उन्होंने अपने अनुभव मेरे साथ साझा करते हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से वह खेल को नियंत्रित करते हैं और विकेट को समझते हैं, वह बिलकुल सटीक होता है और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।”
उन्होंने कहा, ‘‘आप उनसे तेज गेंदबाजी या स्पिन के अनुकूल विकेट के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने या एक या दो विकेट गिरने पर अपनी बल्लेबाजी बदलने जैसी चीजें सीख सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
नेट्स पर दिखा Rohit Sharma का रौद्र रूप, अफगानिस्तान सीरीज से पहले जमकर बहाया पसीना और लगाए बड़े शॉट्स- VIDEO
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या खेलेंगे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज, COE से मिला ग्रीन सिग्नल
सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, एक महीने के अंदर दो और कारनामों पर होगी नजर!
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
यह भी पढ़ें- राहुल द्रविड़ की बाद होगी IPL में वापसी, राजस्थान रॉयल्स के साथ इस भूमिका में आएंगे नजर
शीर्ष स्तर के क्रिकेट में एक साल पूरा करने वाले जायसवाल ने कहा कि पिछले 12 महीनों में वह अपने खेल के बारे में काफी जागरूक हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब मैं बहुत सारे परिदृश्य देख सकता हूं और टीम के लिए अपने खेल को बदल सकता हूं और परिस्थितियों को पढ़ सकता हूं। मुझे लगता है कि पिछले एक साल में ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा है। जब मैं घरेलू क्रिकेट खेल रहा था, तो मुझे कई चीजों के बारे में पता नहीं था।”
जायसवाल ने कहा, ‘‘लेकिन जब से मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया है, संवाद और खेल को पढ़ने की समझ में बहुत सुधार हुआ है। मैं बस सीखना जारी रखना चाहता हूं।”
इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि नए मुख्य कोच गौतम गंभीर खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को अपना स्वाभाविक खेल दिखाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, मैंने श्रीलंका श्रृंखला के दौरान उनसे बात की थी। उन्होंने वास्तव में हमारा समर्थन करते हुए कहा कि बस मैदान में जाओ और खुलकर खेलो और खेल का आनंद लो और हम तुम्हारे साथ रहेंगे। इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिलता है और हमें निडर होकर खेलने में मदद मिलती है।”
यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलेंगे ईशान किशन! ये खिलाड़ी ले सकता है टीम में जगह
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि वह बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की श्रृंखला से पहले अपने कौशल को निखारने के लिए दलीप ट्रॉफी का इस्तेमाल एक ट्रेनिंग मंच के रूप में करना चाहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Yashasvi jaiswal praised rohit sharma said we can learn bat according to the wicket from him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 07:06 PM‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस
Jun 12, 2026 | 07:03 PMकिसान की पसंद का बैल खरीदकर देंगे फडणवीस, बीमार बैल की पोल खुलने पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Jun 12, 2026 | 07:01 PMएयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Jun 12, 2026 | 06:55 PMसंभाजीनगर: MGM विश्वविद्यालय में 17वें अंतरराष्ट्रीय अंतरविषयक सम्मेलन का का हुआ उद्घाटन
Jun 12, 2026 | 06:51 PMअहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू
Jun 12, 2026 | 06:50 PMOdisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
Jun 12, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














