WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती दौर के लिए टिकट की बिक्री हुई शुरू, जानें कहां से बुक कर सकते हैं टिकट

बीसीसीआई ने शुरुआत के दो शहरों में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इस लीग की शुरुआत वडोदरा से होगी। उसके बाद करवां बेंगलुरु पहुंचेगा। 
महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती दौर के लिए टिकट की बिक्री हुई शुरू
महिला प्रीमियर लीग (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग का कार्यक्रम पहले ही जारी कर दिया था। डब्ल्यूपीएल 2025 का आयोजन चार शहरों में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। वहीं इसका फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने शुरुआत के दो शहरों में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इस लीग की शुरुआत वडोदरा से होगी। उसके बाद करवां बेंगलुरु पहुंचेगा।

इन दोनों स्थानों के लिए बीसीसीआई ने टिकट जारी कर दी है। ऑनलाइन टिकट की बिक्री 31 जनवरी शाम 6 बजे से शुरू होगी। बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए बुममाईशो को ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर बनाया है। पहले दो स्थानों की टिकट बिक्री के बाद अंतिम के दो स्थानों की टिकट जारी की जाएगी।

महिला प्रीमियर लीग चार शहरों में खेला जाएगा

महिला प्रीमियर लीग का मुकाबला वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में खेला जाएगा। फाइनल का मुकाबला भी मुंबई में खेला जाएगा। इस सीजन का पहला मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। पिछले सीजन की विजेता रही आरसीबी की टीम ओपनिंग मुकाबला खेलेगी। बडोदरा में कुल छह मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद बेंगलुरु में मैच खेले जाएंगे। जहां स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली आरसीबी 21 फरवरी को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल 2023 विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला घरेलू मैच खेलेगी।

लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फ़ाइनल में प्रवेश करेंगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें गुरुवार 13 मार्च को होने वाले एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। जितने वाली टीम फाइनल में पहुचेंगी। फाइनल का मुकाबला 15 मार्च को होगा। डब्ल्यूपीएल का सभी मुकाबला सिंगल-हेडर ही होगा।

पहले दो स्थानों में इस दिन होंगे मुकाबले। आप बुकमाईशो से वडोदरा या बेंगलुरु के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। वडोदरा में 14 फरवरी से 19 फरवरी तक मुकाबला खेला जाएगा। उसके बाद बेंगलुरु में 21 फरवरी से 1 मार्च तक मुकाबला खेला जाएगा।

वडोदरा लेग:

तारीख मुकाबला स्थल
14 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वडोदरा
15 फरवरी 2025 मुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
16 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
17 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वडोदरा
18 फरवरी 2025 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियन्स वडोदरा
19 फरवरी 2025 यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा

बेंगलुरु लेग:

तारीख मुकाबला स्थल
21 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियन्स बैंगलोर
22 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स बैंगलोर
23 फरवरी 2025 विश्राम दिवस
24 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स बैंगलोर
25 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स बैंगलोर
26 फरवरी 2025 मुंबई इंडियन्स बनाम यूपी वॉरियर्स बैंगलोर
27 फरवरी 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स बैंगलोर
28 फरवरी 2025 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियन्स बैंगलोर
1 मार्च 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स बैंगलोर
Navbharat Live
navbharatlive.com