WPL 2025 Points Table: गुजरात जायंट्स ने RCB को रौंदा, अंक तालिका हुई रोचक, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल

महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज 14 फरवरी को हो चुका है। अब तक डब्ल्यूपीएल में 12 मैच खेले जा चुके हैं। इस लीग के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज कर ली है।
gujarat giants
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज 14 फरवरी को हो चुका है। अब तक डब्ल्यूपीएल में 12 मैच खेले जा चुके हैं। इस लीग के 12वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही गुजरात के चार अंक हो गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को बेंगलुरु में लगातार दूसरी हार मिली है। बेंगलुरु की टीम 4 अंकों से साथ तीसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं बेंगलुरु पर जीत हासिल करते ही गुजरात जायंट्स का भी 4 अंक हो गए हैं। हालांकि रनरेट के आधार पर गुजरात की टीम पांचवें नंबर पर ही है।

पावरप्ले में गुजरात ने कसी कमर

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात की टीम पावरप्ले के दौरान ही तीन विकेट हासिल करके बेंगलुरु की कमर तोड़ दी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 10, कनिका अहूजा ने 33, राघवी बिष्ट ने 22, जॉर्जिया वेयरहम ने 20 और किम गार्थ ने 14 रन बनाए। गुजरात के लिए गेंदबाजी करते हुए डिएंड्रा डॉटिन ने 2 और तनुजा कंवर ने 2 विकेट चटकाए।

गुजरात ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 4 विकेट खोकर मुकाबले 16.3 ओवर में जीत हासिल कर ली। एशले गार्डनर ने 58, फीबी लिचफील्ड ने 30, बेथ मूनी ने 17 और दयालन हेमलता ने 11 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ने 2 और जार्जिया वेयरहम ने 2 विकेट चटकाए। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

WPL 2025 का पॉइटंस टेबल

टीम M W L T N/R अंक NRR
मुंबई इंडियंस महिला 4 3 1 0 0 6 0.780
दिल्ली कैपिटल्स महिला 5 3 2 0 0 6 -0.223
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला 5 2 3 0 0 4 0.155
यूपी वॉरियर्ज़ महिला 5 2 3 0 0 4 -0.124
गुजरात जायंट्स महिला 5 2 3 0 0 4 -0.450

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर

अंक तालिका की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम टॉप पर है। वहीं 6 अंकों के साथ दिल्ली की टीम दूसरे पायदान पर है। मुंबई और दिल्ली दोनों टीमों के 6 पॉइंट है लेकिन मुंबई का रन रेट बेहतर रहने के कारण मुंबई की टीम पहले नंबर पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे नंबर पर खिसक गई है। चौथे नंबर पर यूपी की टीम है। वहीं पांचवें स्थान पर गुजरात जायंट्स मौजूद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com