WPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराया, अंक तालिका में हुआ बड़ा उलटफेर; देखें पॉइटंस टेबल का हाल

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर किया है। 
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराया
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

WPL 2025 Points Table: महिला प्रीमियर लीग में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबले में कई रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिले। जबकि कई मैच एकतरफा भी रहा। इस लीग का 10वां एकतरफा रहा। जहां दिल्ली का दबदबा देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराकर 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा उलटफेर किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराकर इस सीजन में पांच मैचों में तीसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गुजरात जायंट्स को 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बनाने दिया। जवाब में दिल्ली की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। दिल्ली के लिए जेस जॉनासन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को बड़ी जीत दिलाई। दिल्ली ने इस मुकाबले को जीत कर रनरेट सुधारने की कोशिश की है। लेकिन अब भी दिल्ली का रनरेट माइनस में ही है।

WPL 2025 का पॉइटंस टेबल

क्रम टीम मैच जीते हारे अंक एनआरआर (नेट रन रेट) सीरीज फॉर्म
1 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 5 3 2 6 -0.223 W, L, W, L, W
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 4 2 2 4 +0.619 L, L, W, W, L
3 मुंबई इंडियन्स (MI) 3 2 1 4 +0.610 W, W, L
4 यूपी वारियर्स (UPW) 4 2 2 4 +0.167 W, W, L, L
5 गुजरात जायंट्स (GG) 4 1 3 2 -0.974 L, L, W, L

अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स पहुंची टॉप पर

अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। तीसरे पर मुंबई इंडियंस की टीम है। चौथे पर यूपी वारियर्य और पांचवें पर गुजरात जायंट्स की टीम मौजूद है। आज मुंबई और यूपी का मुकाबला होगा। जो टीम जीतेगी अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com