पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

women's t20 asia cup 2022 pak vs ind Pakistan won the toss, decided to bat first
Published on: 
Updated on: 

सिलहट: पाकिस्तान की कप्तान बिसमाह मारूफ ने भारत (India vs Pakistan) के खिलाफ महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच (Women's T20 Asia Cup 2022) में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में अपने तीनों मैच जीते हैं जबकि पाकिस्तान पिछले मैच में थाईलैंड से हार गया था।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंतिम एकादश में वापसी की है। उन्हें किरण नवगिरे की जगह टीम में लिया गया है। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को अंतिम एकादश में स्थान नहीं मिला है। वह पिछले मैच में भी नहीं खेली थी।

स्नेह राणा की जगह राधा यादव को टीम में लिया गया है। पाकिस्तान ने कैनात इम्तियाज और डायना बेग की जगह बाएं हाथ के स्पिनर सादिया इकबाल और ऐमान अनवर को टीम में रखा है।(एजेंसी)