फ़ाइनल में पंहुचा भारत, थाईलैंड को दी 74 रनों से मात

womens-asia-cup-t20-2022-india-women-vs-thailand-women-semi-final-1-sylhet-international-cricket-stadium
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: महिला एशिया कप (Women's T20 Asia Cup 2022 ) का पहला सेमीफाइनल भारत और थाईलैंड (India vs Thailand) के बीच खेला गया। यह मैच भारत ने जीत लिया है। थाईलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। वहीं, भारतीय खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। जिसके जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 74 रन ही बना सकी।

इस जीत के साथ अब भारत ने फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस मैच में भारत की कप्तानी टीम की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। पिछले कुछ मैचों में हरमनप्रीत टीम की कप्तानी नहीं कर पाईं थीं। उनकी जगह स्मृति मंधाना ये जिम्मेदारी निभा रही थीं।

बता दें कि भारत ने महिला एशिया कप 2022  (Women’s T20 Asia Cup 2022) में कुल 6 लीग मैच खेले है। जिसमें से भारत ने 5 मैच जीत लिए थे। भारत 10 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज रही है।

भारत की प्लेइंग इलेवन:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

थाईलैंड की प्लेइंग इलेवन:
नन्नापत कोंचरोएन्काई (विकेटकीपर), नत्थाकन चैंथम, नारुमोल चाईवाई (कप्तान), चनिदा सुथिरुआंग, सोर्नारिन टिप्पोच, फन्निता माया, रोसेनन कानोह, नट्टाया बूचथम, ओनिचा कामचोमफू, थिपाचा पुथावोंग, नंथिता बूनसुखम। 

Navbharat Live
navbharatlive.com