'Yellow Army' में रिटेन किए जाने के बाद Ravindra Jadeja ने क्यों कहा 'Everything is fine', जानिए IPL 2023 के लिए CSK की टीम

Team CSK
File Photo
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

BCCI ने IPL 2023 के लिए सभी टीम को 15 नवंबर तक नियमनुसार खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की अंतिम तारीख़ दी थी। जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने भी रिटेन और रिलीज़ किए। CSK के धाकड़ खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) रिटेन कर लिए गए हैं। इस ख़बर पर उन्होंने खुशी जाहिर की और अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर येलो आर्मी CSK के कमांडर एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ वाली एक फोटो की और लिखा- 'Everything is fine'.

https://twitter.com/imjadeja/status/1592514722523668480?t=5xLG13ZcddlFhkEnXJG6rg&s=19

गौरतलब है कि इंजरी के कारण रवींद्र जडेजा बीते कुछ महीनों से मैदान से बाहर रहे। इसी वजह से वे ICC T20 World Cup, 2022 में नहीं जा सके। अब वे फिर हो चुके हैं। अब IPL 2023 के आगामी सीजन में मैदान में नज़र आएंगे। 

CSK के रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स

रिटेन किए गए प्लेयर्स

एमएस धोनी (MS Dhoni Captain), डेवोन कॉनवे (Devon Conway), ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), अंबाती रायडू (Ambati Rayudu), सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली (Moeen Ali), शिवम दुबे (Shivam Dubey), राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस (Dwayne Pretorius), मिचेल सेंटनर (Mitchell Santenar), रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja), तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मतीशा पाथिराना (Mathisha Pathirana), सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर (Deepak Chahar) , प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा (Maheesh Teekshna)।

रिलीज किए गए प्लेयर्स

ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa Retired), एडम मिल्ने (Adam Milne), हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan), भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीसन (Narayan Jagdisan)।