

-विनय कुमार
टीम इंडिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज मनोज प्रभाकर (Manoj Prabhakar) ने नेपाल की पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच (Nepal Cricket Team Head Coach) के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को Nepal Cricket Association ने स्वीकार भी कर लिया है।
गौरतलब है कि इसी साल के जून में मनोज प्रभाकर ने Nepal Cricket Team के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। इस दरम्यान उनकी कोचशिप में नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में तेजी से बढ़िया बदलाव भी दर्ज किया गया।
आपको याद दिला दें कि बतौर चीफ़ कोच मनोज प्रभाकर के कार्यकाल में नेपाल ने केन्या का दौरा किया था। जिसमें 5 मैचों की T20I सीरीज में केन्या को (Kenya vs Nepal T20I Series, 2022) 3-2 से हराया था। और Kenya vs Nepal ODI Series, 2022 में भी 3-0 की जीत से केन्या का सूपड़ा साफ कर दिया था।
लेकिन, सूत्रों का कहना है कि बेवजह बल्लेबाज़ी के क्रम में दखल देने की वजह से नेपाल की टीम का बल्लेबाज़ी में प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। इस वजह से उन पर और कोई चारा नहीं था। आपको याद दिला दें कि मनोज प्रभाकर ने अपने 1984 से साल 1996 तक के अन्तर्राष्ट्रीय करियर में भारतीय टीम की तरफ से कुल 39 टेस्ट मैच और 130 वनडे मैच खेले। इसके अलावा वे साल 2015 में अफ़ग़ानिस्तान टीम के बोलिंग कोच भी रहे।