कौन बनेगा T20 World Cup का चैंपियन, AB de Villiers ने की भविष्यवाणी, भारत के लिए इंग्लैंड के ये खिलाड़ी होंगे सेमीफाइनल में चुनौती

AB de Villiers
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

क्रिक्रेट की दुनिया में 'मिस्टर 360° के नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (Ab De Villiers Mr. 360°) ICC T20 World Cup, 2022 के फाइनलिस्ट टीम को लेकर भविष्यवाणी की है। डिविलियर्स ने कहा कि इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड मैदान में होंगे।

न्यूज़ एजेंसी ANI से अपनी बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड T20 World Cup Final में पहुंचेगी। भारत चैंपियन बनेगा। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और विराट कोहली (Virat Kohli) बेहतरीन फॉर्म में हैं। भारत की समूची टीम टैलेंटेड है।"

10 नवंबर को भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल

गौरतलब है कि, अगले गुरूवार, 10 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच इस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला एडिलेड के मैदान में होगा। आपको बता दें कि इंग्लैंड Group -1 में दूसरे और भारत Group -2 में सुपर -12 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी। इससे पहले बुधवार, 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल होगा। बहरहाल, भारत के लिए लिए सामने सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड की खतरनाक बोलिंग अटैक होगी। जिसमें मार्क वुड (Mark Wood), सैम करन (Sam Curran) खतरनाक गेदबाज साबित हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com