T20I Cricket की कौन है नंबर वन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी, ICC ने जारी की जोड़ी नंबर-1

Who-is-the-number-one-opener-pair-of-T20I-cricket,-ICC-released-pair-number-1
Published on: 
Updated on: 

- विनय कुमार

ICC ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में आरंभ हो रहे T20 World Cup में खेल रही टीमों की बेहतरीन जोड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में (ICC Best T20I Opening Partners) भारत की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दुनिया की दूसरी सबसे धाकड़ जोड़ी बताई गई है। पहले नंबर पर हैं पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) और बाबर आजम (Babar Azam) की जोड़ी। 

Babar Azam और Mohammad Rizwan जोड़ी नंबर-1 

ICC की जारी लिस्ट में टॉप पर पाकिस्तान T20I Cricket Team के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की सलामी जोड़ी है। इस जोड़ी ने T20I ने में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इन दोनों ने Asia Cup T20I-2022 और PAK vs ENG T20I Series, 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन किया।  गौरतलब है कि साल 2021 में इन दो सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी ने ICC T20 World Cup, 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

https://twitter.com/ICC/status/1578981688100720641?t=DUaWqCe_i1dVeu6xyrz04w&s=19

दूसरे पायदान पर Rohit Sharma और KL Rahul की जोड़ी

वहीं सूची में दूसरे पायदान पर टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी केएल राहुल और रोहित शर्मा हैं। इन दोनों ने बीते 5 साल से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि केएल राहुल (KL Rahul) ICC T20 World Cup, 2021 में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में थे। वैसे ICC T20I World Batting Rankings में फिलहाल केएल राहुल 39.57 की औसत और 140.40 की स्ट्राईक रेट के साथ 14वें नंबर पर हैं।  और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ICC T20 World Batting Rankings में फिलहाल 31.94 की औसत और 140.59 की स्ट्राइक रेट के साथ 16वें पायदान पर हैं।

बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी में तीसरे पायदान पर है न्यूज़ीलैड T20 Cricket Team के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) और डेवॉन कॉनवे (Devon Conway) की जोड़ी।  चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (Aaron Finch) और डेविड वॉर्नर (David Warner) की सलामी जोड़ी है और पांचवें पायदान पर श्रीलंका (Sri Lanka T20I Cricket Team) की सलामी जोड़ी पथुमा निसंका (Pathuma Nisanka) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की जोड़ी है। अब देखना ये है कि आगामी T20 World Cup, 2022 में कौन सी जोड़ी सबसे ज्यादा कहर ढाती है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com