वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी सुधारने के लिए बॉब कार्टर को बनाया कंसल्टेंट, 6 कैरेबियाई क्षेत्रों का करेंगे दौरा

West Indies Coach: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने बल्लेबाजी सुधारने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कोच बॉब कार्टर को 1 साल के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है।
West Indies appoints Bob Carter as consultant to improve batting; he will tour six Caribbean territories.
बॉब कार्टर (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bob Carter Appointed As Batting Consultant: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड महिला टीम के पूर्व मुख्य कोच बॉब कार्टर को एक साल के लिए बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया है। करीब 30 साल के कोचिंग अनुभव वाले कार्टर 1 सितंबर से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

66 वर्षीय कार्टर पुरुष, महिला और आयु वर्ग की टीमों के खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे। उनका मुख्य लक्ष्य वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का स्तर सुधारने के साथ-साथ स्थानीय कोचिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना है।

क्षेत्रीय दौरे से होगी शुरुआत

कार्टर का पहला बड़ा काम इसी महीने शुरू होने वाले क्षेत्रीय दौरे से होगा। इस दौरान वो कैरेबियाई क्रिकेट के सभी 6 प्रथम श्रेणी क्षेत्रों- बारबाडोस, गुयाना, जमैका, त्रिनिदाद एवं टोबैगो, लीवर्ड आइलैंड्स और विंडवर्ड आइलैंड्स का दौरा करेंगे।

इस दौरे में कार्टर खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों के साथ भी सीधे काम करेंगे। वह युवा और शीर्ष स्तर के बल्लेबाजों को तकनीकी मदद देंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय और हाई परफॉर्मेंस कोचों के साथ मिलकर खिलाड़ियों के लिए उनकी जरूरत के अनुसार बल्लेबाजी कार्यक्रम तैयार करने और उन्हें लागू करने में मदद करेंगे।

युवा खिलाड़ियों को मजबूती देना लक्ष्य

कार्टर ने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट की बल्लेबाजी की समृद्ध परंपरा रही है। उनका लक्ष्य अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। वो खिलाड़ियों और कोचों को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करना चाहते हैं।

कार्टर के पास न्यूजीलैंड क्रिकेट में काम करने का लंबा अनुभव है। इंग्लैंड में जन्मे कार्टर ने 2004 में न्यूजीलैंड पुरुष टीम के सहायक कोच के रूप में कोचिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने माइक हेसन के साथ भी काम किया।

West Indies appoints Bob Carter as consultant to improve batting; he will tour six Caribbean territories.
ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 133 रन पर समेटा, तीसरे टेस्ट के पहले दिन 23 रन की बढ़त

महिला टीम को कर चुके है कोच

2019 में उन्हें न्यूजीलैंड महिला टीम का मुख्य कोच बनाया गया। उन्होंने 2022 महिला T20 विश्व कप तक ये जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वो 2012 से 2025 तक न्यूजीलैंड क्रिकेट की हाई परफॉर्मेंस व्यवस्था से भी जुड़े रहे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट के निदेशक माइल्स बेसकॉम्ब के मुताबिक, अगले 24 से 30 महीनों में वेस्टइंडीज की टीमों को कम से कम 6 बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है। इनमें फरवरी 2027 से शुरू होने वाले पुरुष वनडे विश्व कप के क्वालिफायर भी शामिल हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com