वसीम जाफर का अनोखा अंदाज़, बर्थडे बॉय ऋषभ पंत को ऐसे किया 'Wish'

wasim-jaffer-shared-a-funny-meme-on-rishabh-pant-birthday
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Birthday) आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन के अवसर पर कई खिलाड़ियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसीबीच पूर्व भारतीय दिग्गज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अलग अंदाज़ में ऋषभ पंत को जन्मदिन की बधाई दी है।

वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ऋषभ पंत को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक मजेदार मीम भी शेयर किया। इस मीम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ को पहले जन्मदिन की बधाई देते हैं। उसके बाद रोहित, ऋषभ से पूछते हैं कि क्या गिफ्ट चाहिए। वहीं, ऋषभ पंत के जवाब में लिखा है कि, 'मुझे बैटिंग चाहिए।' अब सोशल मीडिया पर वसीम जाफर का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

बता दें कि, पीछे कुछ दिनों से ऋषभ पंत प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। टी20 वर्ल्ड कप से रविंद्र जडेजा बाहर हो गए है। जडेजा के बाहर होने के बाद ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को चुनना टीम प्रबंधन के लिए मुश्किल हो गया है। ऐसे में अब देखने होगा कि किस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलती है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com