

-विनय कुमार
बीते रविवार, 6 नवंबर को भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 186 रन बनाए थे, जिसमें टीम इंडिया के फाड़ू बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के 25 गेंदों में नाबाद 61 रनों की लाजवाब पारी शामिल रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया Group -2 में सबसे ज्यादा प्वाइंट्स और नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। अब भारत 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England T20 World Cup Semifinal, 2022) सेमीफाइनल मैच में भिड़ेगा। जिसमें मौका मिलने पर एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के बल्लातोड़ बल्लेबाज़ी की उम्मीद है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ़ की है।
Star Sports के एक ख़ास प्रोग्राम में गौतम गंभीर ने कहा कि भारत के पास विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके पास सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जैसा खिलाड़ी कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा, "विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे खिलाड़ी हैं, जो बहुत ऑर्थोडॉक्स खिलाड़ी हैं। सूर्यकुमार यादव अलग हैं। इसका आनंद लें। देखें। और, इसका आनंद लें। क्योंकि, आपको इस तरह के खिलाड़ी अक्सर नहीं मिलते हैं और जो भारत के पास कभी नहीं था। विशेष रूप से नंबर-4 पर खिलाड़ी की तरह बल्लेबाजी।"
गौतम गंभीर यहीं नहीं ठहरे, उन्होंने आगे और कहा। उन्होंने बोला, "आपको पारंपरिक खिलाड़ी मिलेंगे, जो आपको बहुत अधिक निरंतरता देंगे, लेकिन सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की स्ट्राइक रेट की कल्पना करें। यह क्या था, 180। मुझे लगता है, 200 रन से ऊपर, तीन अर्धशतक (half century)। वह पहले से ही मेरे लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' (Player of The Tournament) है। भले ही भारत इसे नहीं जीतता है, तो भी। वह पहले से ही सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि जिस तरह का प्रभाव उसने डाला है, उसके कारण वह पहले से ही सर्वश्रेष्ठ है।"
गौरतलब है कि, इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अब तक खेले कुल 5 मैचों में 75 की औसत से 225 रन बनाए हैं।