विराट कोहली और कोच पैडी अप्टन ने मनाया अपना जन्मदिन, एक साथ काटा केक; BCCI ने शेयर किया वीडियो

Virat Kohli and coach Paddy Upton celebrate their birthday
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) आज यानी 5 नवंबर को है। इस समय कोहली ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप टीम (T20 World Cup 2022) का हिस्सा है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर बीसीसीआई (BCCI) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली और टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच पैडी अप्टन (Paddy Upton Birthday) एक साथ बर्थडे केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव को केक खाते हुए भी देखा गया। जबकि, युजवेंद्र चहल कोहली के चेहरे पर केक लगते हुए नजर आए। 

https://twitter.com/BCCI/status/1588784527308005376

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेलकर भारत को जीत भी दिलाई थी। उसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ भी कोहली का बल्ला जमकर बोला था। साउथ अफ्रीका के साथ हुए मुकाबले में कोहली कुछ ख़ास कमाल नहीं आकर पाए थे, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वापसी करते हुए एक बार फिर उन्होंने अर्धशतक जड़ा था।    

ज्ञात हो कि, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अब तक अपने 4 मैच खेले हैं और वह 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अब भारतीय टीम को सुपर-12 के अपने ग्रुप-2 में आखिरी मैच कल यानी 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। जिसके लिए टीम कोहली के साथ मेलबर्न पहुंच गई है। इस मैच को जीतते ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। 

Navbharat Live
navbharatlive.com