-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vidarbha Bowled Out Baroda For 166 Runs And Took Lead Of 3 Run
Ranji Trophy: विदर्भ के गेंदबाजों का जलवा, बड़ौदा 166 पर ढेर; पहली पारी में 3 रनों की अहम बढ़त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vidarbha vs Baroda: विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा पर पहली पारी में 3 रन की बढ़त लेकर बढ़त मजबूत की। ध्रुव शोरे के 61 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से टीम मैच में पकड़ मजबूत कर चुकी है।

विदर्भ टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranji Trophy ,Vidarbha vs Baroda: रणजी ट्रॉफी के रोमांचक 5वें लीग मुकाबले में विदर्भ ने बड़ौदा पर पहली पारी में 3 रन की अहम बढ़त लेकर मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बड़ौदा लक्ष्य से मात्र 4 रन दूर था और आखिरी जोड़ी क्रीज पर संघर्ष कर रही थी, तभी प्रफुल हिंगे ने भार्गव भट्ट को एलबीडब्ल्यू आउट कर विदर्भ को बढ़त दिलाई। बड़ौदा की पूरी टीम 166 रन पर सिमट गई। विदर्भ की ओर से नचिकेत भुते, गणेश भोसले और पार्थ रेखड़े ने 3-3 विकेट हासिल कर बढ़त सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दूसरी पारी में विदर्भ टीम 3 विकेट पर 126 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 129 रन तक ले गई। सलामी बल्लेबाज ध्रुव शोरे ने शानदार 61 रनों की पारी खेली जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। विदर्भ अब इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में है और तीसरे दिन उसकी नजर बड़ी बढ़त बनाने पर रहेगी, ताकि मैच पर शिकंजा कसकर जीत की ओर कदम बढ़ाए जा सकें।
38 रनों पर बड़ौदा ने गंवाए 5 विकेट
सम्बंधित ख़बरें
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
16.44 रन रेट, ट्रिपल-डबल और 1 सेंचुरी, क्रिकेट के इतिहास में नया कीर्तिमान, 822 रनों की पारी ने मचाया तहलका
Kiran Powar बने असम टीम के नए मुख्य कोच, रणजी ट्रॉफी 2026-27 सत्र से संभालेंगे जिम्मेदारी
Mann Ki Baat में PM Modi ने वर्ल्ड कप जीत को बताया ऐतिहासिक, जम्मू-कश्मीर टीम को भी दी बधाई
जामठा स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे 4 दिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन बड़ौदा ने 2 विकेट पर 70 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। पार्थ रेखाड़े ने दिन की शुरुआत में ही बड़ौदा को बड़े झटके दिए। उन्होंने जोत्सनील सिंह को 36 रन पर और सुकीर्त पांडे को 18 रन पर पवेलियन भेजते हुए स्कोर 4 विकेट पर 106 कर दिया।
यह भी पढ़ें: नवभारत की खबर पर लगी मुहर, विदर्भ के लिए ऑफ स्पिन के नए वारिस बने गणेश भोंसले
विष्णु सोलंकी ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। विदर्भ के गेंदबाजों ने 38 रनों के भीतर 5 विकेट गिराकर बड़ौदा को दबाव में ला दिया। 9 विकेट पर 144 रन की नाजुक स्थिति में सोलंकी और भट्ट ने टीम को बढ़त की ओर ले जाने की कोशिश की मगर प्रफुल्ल ने भार्गव को एलबीडब्ल्यू कर बड़ौदा की पारी 166 पर समाप्त कर दी। सोलंकी 59 रन (88 गेंद, 5 चौके, 2 छक्के) पर नाबाद रहे।
खराब शुरुआत के बाद संभली पारी
विदर्भ की पहली पारी की 3 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 4 रन पर अमन मोखाडे का विकेट गंवा दिया जिन्हें निनाद राठवा ने बिना खाता खोले आउट किया। इसके बाद अथर्व तायडे और ध्रुव ने पारी को संभालते हुए संयमित बल्लेबाजी की और 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। महेश पिठिया ने इस अहम साझेदारी को तोड़ते हुए अथर्व (40) को आउट किया। थोड़ी देर बाद अतित शेठ ने एक और झटका देते हुए विदर्भ को तीसरा नुकसान पहुंचाया। ध्रुव ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 61 रन (108 गेंद, 3 चौके) बनाए। दिन का खेल समाप्त होने तक विदर्भ ने 3 विकेट पर 126 रन बना लिए थे। क्रीज पर यश राठौड़ 15 और रविकुमार समर्थ 8 रन बनाकर नाबाद थे।
Vidarbha bowled out baroda for 166 runs and took lead of 3 run
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














