IND vs WI 1-T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? मोर्ने मोर्केल ने दिया बड़ा संकेत

Vaibhav Sooryavanshi Play First T20I: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला जाएगा। इस होने वाले मैच में वैभव सूर्यवंशी खेलेगें या नही इस पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने जवाब दिया है।
Vaibhav Suryavanshi Team India Playing 11
वैभव सूर्यवंशी और मोर्ने मोर्केलसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Vaibhav Sooryavanshi Team India Playing 11: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज यानी मंगलवार, 6 अक्टूबर को होने वाले पहले T20I मैच से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। इसी टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल सूर्यवंशी के खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इसका पहला मैच आज लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकार गोल्ड मेडल जीतकर आ रही और टीम के हौसले बुंलंद हैं। वहीं वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ हाल ही में खेले गए वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

मोर्ने मोर्केल ने वैभव को लेकर क्या कहा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्ने मोर्केल से जब वैभव की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया। मोर्केल ने संकेत दिया कि टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस, थकान, जेट लैग और लगातार यात्रा को ध्यान में रखकर प्लेइंग इलेवन तय करेगा।

मोर्केल ने कहा कि, गौतम गंभीर खिलाड़ियों को रोटेट करने के बारे में जरूर सोचेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम के लिए सबसे मजबूत और मैच जिताने वाली प्लेइंग इलेवन तैयार करना चयनकर्ताओं, कोच और कप्तान की अहम जिम्मेदारी है।

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सभी खिलाड़ी एशियन गेम्स से लौटे हैं, इसलिए जेट लैग और ट्रैवलिंग के बाद उनकी स्थिति देखी जाएगी। एशियन गेम्स में जो संयोजन टीम के लिए कारगर साबित हुआ था, उस पर भी विचार किया जाएगा।

Vaibhav Suryavanshi Team India Playing 11
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला, टीम में बड़ा बदलाव?

क्या है सबसे बड़ा सवाल

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में मौका देगा या युवा बल्लेबाज को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि वैभव सूर्यवंशी भारत के उभरते हुए एक युवा सितारा हैं। उन्होंने कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में एक नई पहचान बनाई है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आज होने वाले मैच पर टीकी होगी और वह वैभव को मैच खेलते हुए देखना चाहेगें।

युवा खिलाड़ियों को लगातार मिल रहे मौके

भारत की टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। लेकिन एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने प्लेइंग- 11 में वापसी की और सेमीफाइनल तथा फाइनल दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।

एशियन गेम्स में टीम मैनेजमेंट ने स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए लंबी बैटिंग लाइनअप के साथ उतरने का फैसला किया था। इस दौरान वैभव ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, जबकि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। भारत ने इस रणनीति के साथ शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Vaibhav Suryavanshi Team India Playing 11
एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ परिस्थितियां अलग

वेस्टइंडीज के खिलाफ परिस्थितियां अलग हो सकती हैं क्योंकि भारत में पिचें आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। ऐसे में कप्तान और टीम मैनेजमेंट अफगानिस्तान सीरीज वाले संयोजन के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला कर सकते हैं। वहीं अगर ऐसा हुआ तो वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com