वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ एक और महारिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब वो इस लीग में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi Fastest 1000 Runs: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने खेल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। वह हर मुकाबले में नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं और ऐसा ही नजारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मैच में भी देखने को मिला। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसके बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी दिखाई।
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया रिकॉर्ड
अब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर लेंडल सिमंस की बराबरी कर ली। इस खास सूची में सबसे ऊपर शॉन मार्श हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं डेवोन कॉनवे ने 24 और मैथ्यू हेडन व साई सुदर्शन ने 25-25 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। इतनी कम उम्र में वैभव का इस रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल होना उनके शानदार भविष्य की ओर इशारा करता है।
आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
| इनिंग | बल्लेबाज का नाम |
|---|---|
| शॉन मार्श | 21 |
| लेंडल सिमंस | 23 |
| वैभव सूर्यवंशी | 23 |
| डेवोन कॉनवे | 24 |
| मैथ्यू हेडन | 25 |
700 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने वैभव
आईपीएल इतिहास में शायद ही किसी युवा खिलाड़ी ने एक ही सीजन में इतने रिकॉर्ड अपने नाम किए हों, जितने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाए हैं। उन्होंने पहले ही एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 मुकाबले में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
Team India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
IPL: शुभमन गिल ने वो कर दिखाया, जो आजतक नहीं कर सका कोई कप्तान, IPL के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा
वैभव आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में वह एक सीजन में 700 प्लस रन बनाने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली यह कारनामा दो बार कर चुके हैं, जबकि साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। खास तौर पर पावरप्ले में उनका प्रदर्शन बेहद विस्फोटक रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में पहले छह ओवरों के दौरान उन्होंने 31 रन बनाए और इसी के साथ एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वैभव आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में पावरप्ले के दौरान 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 में उनके बल्ले से शुरुआती छह ओवरों में कुल 521 रन निकले हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का बड़ा सबूत है।
