UAE के लेग स्पिनर Kartik Meiyappan ने T20 World Cup में रचा इतिहास, Hat-trick लेने वाले दुनिया के पांचवें गेंदबाज़

Karthik Meiyappan
Photo: ICC
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ऑस्ट्रेलिया में जारी ताज़ा ICC T20 World Cup 2022 टूर्नामेंट में पहली हैट्रिक हुई। यूएई के स्पिन बोलर कार्तिक मयप्पन (Kartik Meiyappan) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लगातार 3 गेंदों में 3 विकेट चटकाया और हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले वे पहले बोलर बन गए हैं।

यूएई के घातक गेंदबाज कार्तिक मयप्पन ने यूएई के 15वें ओवर में सबसे पहले श्रीलंका के बल्लेबाज़ भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) को कैच आउट कराया। उनका दूसरा शिकार चरित असलंका (Charith Aslanka) और दासुन शनाका (Dasun Shanaka) बने। इन दो बल्लेबाज़ों को उन्होंने बोल्ड किया और अपनी हैट्रिक पूरी की।

https://twitter.com/WasimJaffer14/status/1582302993168273408?t=QauyZxRpLY4NFz62uXzd5g&s=19

लेग स्पिनर कार्तिक मयप्पन की गेंदबाज़ी में मैच के 15वें ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षे चलता किए गए। पांचवीं गेंद में चरित असलंका और ओवर की आखिरी गेंद में दासुन शनाका को बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

ICC T20 World Cup के इतिहास में हैट्रिक विकेट चटकाने वाले वे पांचवें बोलर हैं। उनसे पहले हैट्रिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ब्रेट ली (Brett Lee), कर्टिस कैंपर (Curtis Campher), वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga), और कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) के नाम शुमार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com