India vs NZ: ईरानी कप में गेंदबाजी में चमके आकाशदीप और मुकेश कुमार, टेस्ट टीम में वापसी की चर्चा तेज

India vs New Zealand Test Match: घरेलू क्रिकेट ईरानी कप में घातक गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की मजबूत संभावना बन गई है।
India vs New Zealand Test match
आकाशदीप और मुकेश कुमार सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Akash Deep and Mukesh Kumar Chance Test Match New vs IND: तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की मजबूत संभावना बन गई है। बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इन दोनों गेंदबाजों ने हाल ही में समाप्त हुए ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से घातक गेंदबाजी की।

रेस्ट ऑफ इंडिया की 167 रनों की शानदार जीत में इन दोनों ने मिलकर कुल 14 विकेट चटकाए, जिसमें मुकेश कुमार ने 8 और आकाशदीप ने 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

India vs New Zealand Test match
एशियन गेम्स का शानदार समापन, नीरू ढांडा ने थामा तिरंगा; 85 मेडल के साथ चौथे नंबर पर रहा भारत

आकाशदीप पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड की पिचों और परिस्थितियों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट आकाशदीप को रेड-बॉल क्रिकेट प्लान का एक बेहद अहम हिस्सा मान रहा है। चोट के कारण लगभग 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद आकाशदीप ने ईरानी कप से मैदान पर वापसी की है।

उन्होंने अब तक भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 28 विकेट लिए हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी थी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच अगस्त 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर खेला था।

मुकेश कुमार की दावेदारी भी हुई पुख्ता

वहीं दूसरी ओर, मुकेश कुमार ने ईरानी कप के फाइनल की दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया है। जुलाई 2023 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मुकेश अब तक भारत के लिए 3 टेस्ट खेल चुके हैं। उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट चयनकर्ताओं को आकाशदीप के साथ-साथ मुकेश के नाम पर भी गंभीरता से विचार करने की सलाह दे सकता है।

India vs New Zealand Test match
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू होगी 5 मैचों की टी-20 सीरीज, कब और कहां होगा मैच?

तेज गेंदबाजी का आक्रमण होगा मजबूत

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार के साथ आकाशदीप और मुकेश कुमार को भी रेड-बॉल टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा, जांघ की चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को भी अगर नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी NCA से फिटनेस क्लीयरेंस मिल जाता है, तो वे भी कीवी दौरे पर जा सकते हैं।

जानें कब से शुरू होगा दौरा

आपको बता दें कि, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। भारतीय चयन समिति अगले सप्ताह इस दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकती है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद फिलहाल प्रज्ञान ओझा की अगुआई में चार सदस्यीय चयन समिति टीम का चुनाव कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com