

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 टूर्नामेंट में बुधवार, 2 नवंबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश (India vs Bangladesh T20 World Cup, 2022) के खिलाफ होगा। कुछ खिलाड़ियों के इंजर्ड होने और सलामै बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल (KL Rahul) की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की पीठ की चोट के कारण टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का टेंशन बढ़ गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की जगह ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मौका दिया जाएगा, तो दीपक हुड्डा की जगह अक्षर पटेल (Axar Patel) की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। बताया का रहा है कि केएल राहुल अगर वाइस कैप्टेन नहीं होते, तो उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता था।
* पाकिस्तान के खिलाफ़ 13 बॉल में 4 रन
* नीदरलैंड्स के खिलाफ 12 बॉल में 9 रन
* साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 बॉल में 9 रन
इस ताज़ा वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए भारत के तीन में से तीनों मुकाबलों में रविचंद्रन अश्विन को खेलाया गया। लेकिन, वे सभी मैचों में बड़े महंगे साबित हुए। बीते रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) मैच में उन्होंने 1 विकेट के लिए और 43 रन दिए थे। डेविड मिलर (David Miller) ने 18वें ओवर में अश्विन की बॉल पर 2 दमदार छक्के लगाकर टीम इंडिया की मुट्ठी से जीत छीन ली।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), अक्षर पटेल (Axar Patel), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)।