कल है T20 World Cup का सबसे बड़ा मुकाबला, India vs Pakistan का महायुद्ध, जानिए दोनों देशों के स्क्वॉड

कल है T20 World Cup का सबसे बड़ा मुकाबला, India vs Pakistan का महायुद्ध, जानिए दोनों देशों के स्क्वॉड
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

ICC T20 World Cup, 2022 का सबसे हाई वोल्टेज और रोमांच से भरा हुआ कांटे का टक्कर कल, रविवार, 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान में  होगा। दुनिया के दो सबसे बड़े दुश्मन देशों की टीमें मैदान में होंगी। मुकाबला दोपहर 1: 30 बजे शुरू होगा। 

गौरतलब है कि, पिछले साल T20 World Cup, 2021 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। और, उस मुकाबले में पाकिस्तान के खतरनाक तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने भारतीय टीम के दांत खट्टे कर दिए थे। ऐसे में कल रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) एंड कंपनी को मौका मिलेगा उस हार का बदला लेने का। 

आइए एक बार आपको याद दिला दें दोनों देशों की इस वर्ल्ड की टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं। 

दोनों देशों की पूरी टीम 

भारतीय टीम (Team India)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), केएल राहुल (KL Rahul Vice Captain), विराट कोहली (Virat Kohli), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), दीपक हुड्डा (Deepak Hudda), ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper), दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik Wicket-keeper), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), अक्षर पटेल (Axar Patel), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvaneshwar Kumar), हर्षल पटेल (Harshal Patel), मोहम्मद शमी (Mohammad Shami), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)।

स्टैंडबाय प्लेयर्स

श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

पाकिस्तान टीम (Pakistan)

बाबर आज़म (Babar Azam Captain), शादाब खान (Shadab Khan Vice Captain), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

स्टैंडबाय प्लेयर्स

फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

Navbharat Live
navbharatlive.com