ब्रेट ली: ऑस्ट्रेलिया का वो दिग्गज तेज़ गेंदबाज, जिसने International Level पर कमाया बड़ा नाम, बॉलीवुड से भी है खास रिश्ता

Brett Lee birthday
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज में से एक ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ब्रेट ली (Brett Lee) का आज यानी 8 नवंबर को जन्मदिन है। वह एक ऐसे गेंदबाज थे, जिसके सामने दिग्गज बल्लेबाज भी खेलने से एक पल के लिए घबरा जाते थे। क्रिकेट जगत में अपनी शानदार गेंदबाजी से बड़ा नाम कमाया है। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज के रूप में ब्रेट ली ने कई मैच खेले हैं। जहां, उन्होंने अपनी टीम को शानदार जीत भी दिलाई है। ब्रेट ली की रफ़्तार काफी शानदार थी। उनकी गेंदबाजी के कई लोग फैन थे। ब्रेट ली का जन्म आज ही के दिन साल 1976 को न्‍यू साउथ वेल्‍स (New South Wales) में हुआ था। 

बचपन के सपने को किया पूरा 

ब्रेट ली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने बचपन में खुद के लिए कुछ लक्ष्य तय किए थे। जिसे उन्होंने अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर हासिल भी किया, जिसकी वजह से वह अब काफी संतुष्ट भी हैं। उनके लक्ष्य में से एक 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकना। जबकि दूसरा था विश्‍व कप में हैट्रिक लेना। ब्रेट ली ने अपने बचपन के इन दोनों सपनों को पूरा किया।

रफ्तार के मामले में शोएब अख्तर भी पीछे 

ब्रेट ली बिंगा के नाम से काफी मशहूर हैं। ऐसे कई शानदार बल्लेबाज भी थे, जिन्होंने ये क़ुबूल कर लिया था कि ब्रेट ली को खेला खाफी मुश्किल है। उन्होंने कई तरह के रिकार्ड्स भी अपने नाम किए हैं और कुछ दिग्गजों के रिकार्ड्स तोड़े भी हैं। जनवरी 2015 में 1।87 मीटर कद वाले ब्रेट ली ने खेल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ली के नाम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर बोल्ड करने का अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज है। इस मामले में उन्होंने दुनिया के सबसे तेज़ गेंदबाज शोयब अख्तर को भी पीछे छोड़ दिया था। 

सेल्समैन का भी किया काम 

ब्रेट ली एक सेल्समैन भी रह चुके हैं। वह  पहले पुरुषों के सूट बनाने वाली बार्कले स्‍टोर में काम किया करते थे। दरअसल, उस समय लीग क्रिकेट में खिलाड़ियों को वेतन कम मिलता था, जिसकी वजह से वह अपना गुजारा करने के लिए दूर काम किया करते थे। ऐसे में ब्रेट ली भी पार्ट टाइम जॉब किया करते थे। ब्रेट ली ने अपने क्रिकेट खेलने वाले दिनों में सेल्समैन का काम किया। आज के समय में वह एक धनी क्रिकेटर हैं।

बॉलीवुड से है खास रिश्ता 

ब्रेट ली भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। वहीं भारत वासियों को भी ब्रेट ली काफी पसंद है और उनके इस देश में जबरदस्त फैंस भी हैं। ब्रेट ली का बॉलीवुड से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने विक्ट्री फिल्म में कैमियो रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने अनइंडियन फिल्म में प्रमुख भूमिका भी निभाई थी। ब्रेट ली का प्रीति जिंटा के साथ अफेयर को लेकर नाम भी काफी चर्चा में आया था। उन्होंने आशा भोंसले के साथ एक एलबम भी निकाला है जिसमें उन्होंने खुद गाना गाया।

खुद का है म्यूजिक बैंड

ब्रेट ली को म्यूजिक से काफी प्यार है। वह खेल के अलावा संगीत में काफी दिलचस्पी रखते हैं। वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो हमेशा अपने गिटार को अपने साथ रखना पसंद करते हैं। ली का सिक्स एंड आउट नाम का एक बैंड भी है, जिसमें उनके भाई शेन और साथी क्रिकेटर गेविन रॉबर्टसन शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com