- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tim Southee Announced Retirement From Test Format England Vs New Zealand Test Series
भारत के खिलाफ तहलका मचाने वाले दिग्गज कीवी गेंदबाज ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कब खेलेंगे आखिरी मैच
- Written By: मृणाल पाठक
न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साउथी ने यह ऐलान किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी।

टिम साउथी और मिशेल सैंटनर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आगाज 28 नवंबर से होना है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए कीवी टीम में केन विलियमसन की वापसी हुई है। जबकि टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउथी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
टिम साउथी ने यह ऐलान किया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज उनके करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। हालांकि अगर न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो वह खिताबी मुकाबले के लिए मौजूद रहेंगे। ऐसे में अब कीवी टीम जरूर कोशिश करेगी कि वह अपने शानदार गेंदबाज साउथी को जीत के साथ विदाई दे सकें।
🚨 TIM SOUTHEE TO RETIRE FROM INTERNATIONAL CRICKET 🚨 – Southee announced that he will retire after the England Test series unless Kiwis qualified into the WTC final. pic.twitter.com/XhImI030SK — Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2024
जानकारी के लिए बता दें कि टिम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिए 104 टेस्ट खेले हैं। जहां उन्होंने 197 पारियों में 29.88 की औसत से 385 विकेट झटके हैं। साउथी ने 19 बार 4 विकेट हॉल और 15 बार 5 विकेट हॉल करने का भी कारनामा किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/64 का रहा है। वह न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ रिचर्ड हेडली (431) ने लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विल जैक्स ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने बनाए 159 रन, टेबल टॉपर बनने के लिए इंग्लैंड को मिला 160 रनों का टारगेट
T20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए जंग लड़ेगा न्यूजीलैंड, टॉस जीतकर चुनी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
T20 World Cup, Super-8: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड से होगा टक्कर
ज्ञात हो कि साउथी न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। पहली बार साल 2022 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की थी। कप्तान के तौर पर उन्होंने 14 मुकाबले खेले हैं। जहां उनकी कप्तानी में टीम को 6 मुकाबले में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे। उनका जीत प्रतिशत 42.85 का रहा है। वहीं कप्तान के तौर पर वे 14 मैच की 27 पारियों में 38.60 की औसत से 35 विकेट लेने में कामयाब हुए थे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 28 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज में टीम की कमान टॉम लैथम के हाथों में ही होगी। हाल ही में कीवी टीम ने टॉम लैथम की कप्तानी में भारत के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है। टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का सुपड़ा साफ कर दिया था।
Tim southee announced retirement from test format england vs new zealand test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














