

-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 के फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम पहुंच चुकी है, और यह खिताबी मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा। फाइनल मैच से पहले ICC ने इस ताज़ा T20 World Cup में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ (Player of The Tournament) के लिए 9 खिलाड़ियों की नॉमिनेशन सूची जारी की है। खेलप्रेमी ICC की वेबसाइट पर जाकर इन 9 खिलाड़ियों में से अपने पसंदीदा प्लेयर को वोट कर सकते हैं। इन 9 खिलाड़ियों की सूची में टीम इंडिया के दो धाकड़ बल्लेबाज के नाम भी शुमार हैं, विराट कोहली (Virat Kohli) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)।
गौरतलब है कि, ताज़ा वर्ल्ड कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। आपको याद दिला दें कि इससे पहले भी दो World Cup में वे 'Player of The Match' से सम्मानित हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ICC T20 World Cup, 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान की टीम के 2 प्लेयर्स शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) और शादाब खान (Shadab Khan) के नाम भी इस सूची में हैं। इन दो खिलाड़ियों ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। शाहीन शाह अफरीदी सेमीफाइनल तक कुल 10 विकेट झटक चुके हैं।
इस सूची में इंग्लैंड के 3 प्लेयर्स हैं। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जानदार बल्लेबाज़ी करने वाले जॉस बटलर (Jos Butler) और एलेक्स हेल्स (Alex Hales) के नाम भी हैं। इंग्लैंड के घातक सीमर सैम करन (Sam Curran) को भी लिया गया है।
श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने इस ताज़ा T20 World Cup, 2022 में कुल खेली 8 पारियों में सबसे कुल 15 विकेट झटके थे। उनका नाम भी 'Player of The Tournament' के लिए नॉमिनेट किया गया है।
हालांकि, जिम्बाब्वे T20 World Cup के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी, लेकिन जिम्बाब्वे के शानदार बल्लेबाज सिकंदर रजा (Sikander Raza) का नाम भी इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। उन्होंने इस ताज़ा टूर्नामेंट में कुल 219 रन बनाए और ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट भी चटकाए।